छत्तीसगढ़

अनुसूचित जनजाति के हक की मजबूत आवाज बनीं रागिनी मिश्रा, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री पुरस्कार से होंगी सम्मानित…@

कशिश न्यूज़|धमतरी/बिलासपुर

कर्तव्य और दायित्वों के निर्वहन का संगम हमेशा सुखद परिणाम देता है, और जब यह समर्पण समाज के सबसे वंचित वर्ग के लिए हो, तो सम्मान और भी खास हो जाता है। कुरूद की अनुविभागीय अधिकारी रागिनी मिश्रा ने यही कर दिखाया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में रागिनी मिश्रा को अनुसूचित जनजाति के प्रकरणों को सुलझाने और राहत दिलाने में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह केवल कुरूद ही नहीं, बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का क्षण है।

शिक्षाविद भूपेंद्र गौरहा के अनुसार, वर्ष 2024 में डीएसपी के रूप में अजाक पद पर रहते हुए रागिनी मिश्रा ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के 40 से अधिक प्रकरणों का समय पर विवेचना कर निराकरण किया। इनमें से लगभग 15 प्रकरण ऐसे थे, जिनमें 7 से 15 दिनों के भीतर प्रस्ताव तैयार कर पीड़ितों को राहत राशि उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 15 से 20 मामलों में पीड़ितों को दैनिक मजदूरी, आहार व्यय, यात्रा भत्ता और चिकित्सा भत्ता भी दिलाया गया।

सिर्फ इतना ही नहीं, अनुसूचित जनजाति समुदाय को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नशामुक्ति अभियान की नोडल अधिकारी के रूप में रागिनी मिश्रा ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांव-गांव जाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए और उन्हें नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस तरह उन्होंने अपने प्रशासनिक दायित्व के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...