छत्तीसगढ़

हुजूर बाबा सैयद इंसान अली शाह रह.अ. का महीना उर्स 12 अगस्त को, जायरीनों की रहेगी भारी भीड़…@

कशिश न्यूज़ | लुतरा शरीफ

शहंशाहे छत्तीसगढ़, हज़रत हुजूर बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्ला अलैह का महीना उर्स पाक 12 अगस्त, मंगलवार को बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया गया है।

दरगाह हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ

दोपहर 12:40 बजे मजार-ए-पाक का गुस्ल दरगाह के खादिमों द्वारा अदा किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे नूरानी शाही मस्जिद में ज़ोहर की नमाज़ अदा होगी। दरगाह के पीछे शुद्ध शाकाहारी लंगर का इंतज़ाम बलौदा के डॉ. मोहम्मद यासीन रिज़वी की ओर से किया गया है।

महाना उर्स के इस मौके पर इंतेजामिया कमेटी ने सुबह 10:00 बजे से एक विशेष हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया है, जिसमें बिलासपुर से स्टॉर चिल्ड्रन’स हॉस्पिटल के डॉ. मोहसिन सिद्दीकी और शहजादा डेंटल क्लिनिक के संचालक डॉ. इक़बाल अली और बुशरा खान सुबह 10 बजे से सेवाएं देंगे।

कमेटी अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि बाबा इंसान अली शाह रह.अ. के उर्स की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया है। साथ ही दरगाह अहाता की खूबसूरत तामीर का काम भी तेज़ी से जारी है, जिससे आने वाले समय में यहां का स्वरूप और भी निखरा हुआ नज़र आएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...