इंतेजामिया कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी अब्दुल रशीद अशरफी रिज़वी का इंतेक़ाल

लुतरा शरीफ | इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के पूर्व सरपरस्त/ सदस्य एवं रज़ा फ्रूट कंपनी, चाँपा के संचालक हाजी अब्दुल रशीद अशरफी का मंगलवार की शाम रिज़ा-ए-इलाही से इंतेक़ाल पुरमलाल हो गया। उनके निधन की खबर से चाँपा,लुतरा शरीफ सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मरहूम हाजी अब्दुल रशीद के जनाज़े की नमाज़ बुधवार को नमाज़े ज़ोहर के बाद दोपहर 2:00 बजे चाँपा स्थित कब्रिस्तान में अदा की जाएगी, तत्पश्चात वहीं उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। हाजी अब्दुल रशीद अशरफी साहब…. अब्दुल अज़ीज़, इंतेजामिया कमेटी के सदस्य अब्दुल रहीम एवं अब्दुल कादिर पिता हैं।
मरहूम हाजी अब्दुल रशीद शहंशाहे छत्तीसगढ़, हुज़ूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के खास चाहने वालों में शुमार थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन दरगाह शरीफ़ में आने वाले ज़ायरीनों की खिदमत और सेवा में गुज़ारा। उनकी दीनी खिदमात, सादगी और नेक अख़लाक़ को हमेशा याद किया जाएगा।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उनके दर्जात बुलंद करे और तमाम अहले-ख़ाना को सबरे जमील अता फरमाए।
आमीन।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजेऊन।



