छत्तीसगढ़

ED का महापौर को बुलावा: एजाज ढेबर पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर,अधिकारी कर रहे है पूछताछ,बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता जमावड़ा..

रायपुर (रियाज़ अशरफी)। राजधानी के महापौर एजाज ढेबर को ED दफ्तर में बुलाया गया है। मंगलवार को ईडी समन पर महापौर प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर स्थित दफ्तर पहुंचे। मार्च के महीने में एजाज ढेबर के घर पर ED के अधिकारियों ने छापा भी मारा था। चर्चा है कि कुछ सबूत ED के हाथ लगे इस बारे में महापौर से पूछताछ की जानी है। हालांकि महापौर पहले भी कह चुके हैं कि ED जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है।

महापौर एजाज ढेबर ने एक दिन पहले ही सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया था, इसके बाद अब पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय गए हैं। भीतर एजाज ढेबर से पूछताछ जारी है। यह खबर मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर जा पहुंचे। सभी बाहर मौजूद हैं, दफ्तर के अंदर अधिकारी महापौर एजाज ढेबर से पूछताछ कर रहे

रमजान के पवित्र महीने में ईडी ने मुझे नमाज पढ़ने नहीं दी – ढेबर

पिछली बार जब ED ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के घर पर छापा मारा तो उन्होने अफसरों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। ढेबर ने तब बताया था कि छत्तीसगढ़ के अंदर ईडी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। IAS अधिकारी,जनप्रतिनिधि सभी के यहां कार्रवाई कि गई। मेरे यहां सुबह 6 बजे तड़के आए। ईडी ने कहा हमारे पास सर्च वारंट है। सर्च वारंट मेरे नाम से था लेकिन मेरे भाई के यहां सर्च किया गया। मेरे भाई के घर को तहस-नहस कर दिया गया I अगर ईडी के पास कुछ सबूत है, कुछ है तो उसे बताए, क्या इसलिए छापे पड़ रहे हैं, की कांग्रेस यहाँ मजबूत है। क्या इसलिए छापे पड़ रहे है की पूरे देश में भूपेश बघेल जी मजबूत नेता हैI ईडी ये शो करे के हमारे यहां कितना क्या मिला है। जबरदस्ती परेशान करने के लिए हमको समन सौपा जा रहा है। अब अगर ईडी ऐसा करेगी तो हम लोग स्पष्ट रूप से सड़क कि लडाई लड़ेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...