छत्तीसगढ़

बच्चों की मौत : अम्बिकापुर हॉस्पिटल में 4 बच्चों की मौत, परिजनों का आरोप बिजली बंद थी, प्रबंधन की लापरवाही से गई जान…

अम्बिकापुर – अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों की मौत हो गई बच्चे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती थे। रविवार की रात अस्पताल में बिजली गुल हो हुई और अगले दिन सुबह यानी आज सोमवार को सुबह पता चला कि अस्पताल में भर्ती 4 बच्चों की जान चली गई है पूरे मामले को लेकर बच्चों के परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चों की जान गई है।

कलेक्टर सहित सीनियर अधिकारी पहुंचे अस्पताल

शिशु वार्ड में 4 बच्चों की मौत की खबर लगते ही मौके पर अम्बिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार,अस्पताल के डीन रमेश मूर्ति और सीएमएचओ पीएस सिसोदिया सहित जिले के तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। वार्ड का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि बच्चों की कंडीशन क्रिटिकल थी हमने डॉक्टर से भी बात की है उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से वेंटिलेटर सहित अन्य जो भी सुविधाएं होती है वह बंद नहीं हुई थी हम इसकी फिर से जांच कराएंगे उन्होंने कहा कि मैंने इलेक्ट्रीशियन से बात की है उसने बताया कि बिजली की समस्या रविवार की रात 1:30 बजे के आसपास हुई थी। बिजली का पैनल जल गया था लेकिन एसएनसीयू के लिए जो बैकअप था वह पूरी तरह से काम कर रहा था। अभी यह जानकारी मिली है हम तकनीकी टीम का गठन करेंगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराएंगे।

परिजनो ने प्रबंधन पर लगाये गम्भीर आरोप

घटना के बाद एक बच्चे के परिजन ने बताया कि जो भी हुआ है वह लाइट नही होने के कारण हुआ है बच्चों को खुले में रखा जाता है परिजन ने कहा कि लाईट बहुत देर तक बंद थी। लेकिन प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में कुछ समझ में नहीं आया बाद में हमें मौत की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जांच कराएंगे जरूरत पड़ी तो कड़ी कार्यवाही भी होगी

इस पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि 4 बच्चों की मौत की जानकारी मुझे मिली है इसलिए विभागीय प्रमुख अधिकारी हेल्थ सेक्रेट्री को फोन कर तत्काल एक जांच टीम गठित कर जांच कराने निर्देश दिए हैं मैंने सीएम को भी इस बात की जानकारी दे दी है। इस बात का पता लगाया जाएगा कि कमियां कहा पर आई है मौके पर जाकर हम परिजनों से भी बात करेंगे अगर जरूरत पड़ी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...