खेल

जोन स्तरीय खेल महोत्सव का आगाज़ आज से, जनप्रतिनिधि होंगे शामिल…@

(कन्या/बालक सीपत, पोड़ी, जांजी एवं गुड़ी संकुल के 500 विद्यार्थी प्रतियोगिता में लेंगे भाग)

कशिश न्यूज़:- तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेल महोत्सव 2023-2024 का आगाज़ आज गुरुवार को सुबह 11:00 बजे पोड़ी संकुल के खेल ग्राम बानिभांठा स्कूल मैदान में होगा। खेल महोत्सव में मस्तूरी ब्लॉक के कन्या सीपत, बालक सीपत, पोड़ी, जांजी एवं गुड़ी संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले 40 स्कूलों के लगभग 5 सौ बच्चे शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल, सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह कौशिक, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष बांकेबिहारी गुप्ता, जनपद सदस्य प्रमिल दास मानिकपुरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदन लाल पाटनवार, शिव साहू, भाजपा मण्डल महामंत्री रामनाथ तिवारी एवं अभिलेश यादव,विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सीपत प्रेस क्लब के रियाज अशरफी, प्रदीप पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, प्रांशु क्षत्री, प्रमोद रजक एवं ओमगिरी गोस्वामी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोड़ी सरपंच मनहरण सिंह बिंझवार करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...