खेल

विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत के छात्र-छात्रा का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन,बढ़ाया सीपत का मान…@


कशिश न्यूज | सीपत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित सम्भाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें बिलासपुर, शक्ति, मुंगेली, जांजगीर, कोरबा, जीपीएम, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत के छात्रा शुभांगी पाण्डेय एवं छात्र कलश केवट ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया।

इनकी सफलता पर स्कूल के संचालक नसीम एस. विरानी, प्राचार्या श्रीमती तारा गिरी एवं स्पोर्ट्स शिक्षक सूर्या चंद्राकर ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुभांगी पाण्डेय, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय की पुत्री हैं, जबकि कलश केवट के पिता इतवारी लाल केवट एनटीपीसी सीपत में कार्यरत हैं।

दोनों की इस उपलब्धि से शाला परिवार समेत पूरे सीपत क्षेत्र में खुशी की लहर है और विद्यालय ने इसे गौरव का क्षण बताया है।


Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@ उम्मीदों पर संगठन का ब्रेक, भाजपा पुनर्गठन में मस्तूरी को “शून्य”, कुर्सियाँ कोटा–बेलतरा में सिमटीं ...