खेल

एनटीपीसी सीपत में राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप का आगाज़… मुख्य अतिथि के किक के साथ हुआ फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत..

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत में राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ बुधवार को किया गया। चैंपियनशिप उद्घाटन के मुख्य अतिथि एनटीपीसी प्रचालन एवं अनुरक्षण विभाग के मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी ने छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएसन एवं एनटीपीसी के अधिकारियों, यूनियन व एशोसिएसन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया । कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राजकीय गीत तथा एनटीपीसी गीत के साथ हुई।मुख्य अतिथि रमानाथ पुजारी ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्रीय टीम में चयन हेतु हरसंभव प्रयास करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएसन के चयन समिति अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2016 से एनटीपीसी सीपत से छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन को भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे संघ को यहाँ के फुटबाल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में काफी मदद मिल रही है। इसके लिए उन्होंने एनटीपीसी सीपत प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन मैच में दंतेवाड़ा ने राजनांदगाँव की टीम को 3-0 से शिकस्त दी

राज्य स्तरीय अंतर जिला चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच दंतेवाड़ा तथा राजनांदगाँव की टीम के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच से पहले मुख्य अतिथि तथा अन्य उपस्थित अतिथियों से सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया गया इसके बाद मुख्य अतिथि ने फुटबाल पर किक लगाकर चैंपियनशिप की शुरुआत की। चैंपियनशिप के पहले मैच में दंतेवाड़ा ने राजनांदगाँव की टीम को 3-0 से शिकस्त दी, जबकि खेले गए दूसरे मैच में नारायणपुर की टीम ने रायगढ़ की टीम को 11-0 हराया। इस मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का भी बेहतर प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप के बाद 30 चयनित खिलाड़ियों को 21 दिनों तक कोचिंग कंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा

एनटीपीसी में आयोजित चैंपियनशिप 13 दिसंबर तक चलेगी। चैंपियनशिप की समाप्ति के बाद चयन समिति के द्वारा 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिसे 21 दिनों तक कोचिंग कैम्प में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत 20 सदस्यीय टीम का चयन होगा, जो जनवरी 2023 में कोल्हापूर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@