खेल

सेलर में ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में नगोई ने घानापारा को हराया

बिलासपुर – ग्राम पंचायत सेलर में पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ उद्घाटन मैच नगोई वर्सेस घानापारा के बीच हुई। जो काफी रोमांचक रहा मैच के अंतिम गेंद में निर्णय हुआ टॉस जीतकर नगोई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओव्हरो में 5 विकेट खोकर 78 रन बनाई। नगोई के 79 के जवाब में घानापारा की टीम ने 8 ओव्हर में 7 विकेट खोकर 76 रन बनाई उद्घाटन मैच में नगोई की टीम ने 2 रनों से घानापारा पर जीत दर्ज की।
पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उद्घाटन मैच के मुख्यतिथि बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है किसी भी प्रतियोगिता में एक टीम हारती है और एक टीम जीतती है जितने वालो को अपने प्रदर्शन को समय के साथ और भी निखार लाना होगा और इसके लिए खेल भावना के साथ प्रैक्टिस करते रहना होगा वही हारने वाली टीम को अपनी गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ना होगा उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए हमे खेलते रहना होगा क्योंकि खेल को खेलने के लिए कोई उम्र की सीमा नही है।

क्रिकेट मैच उद्घाटन के कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए सेलर सरपंच एवं बिल्हा ब्लाक सरपंच संघ अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य है कि ग्रामीण खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को सबके सामने लाना। उन्होंने कहा कि गांवों में भी अच्छे खिलाड़ी मौजूद है लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए कोई मंच नही मिल पाता। गांव के खिलाड़ी अपनी प्रदर्शन निखार सके इसी उद्देश्य को लेकर इस पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। मालूम हो कि इस टूर्नामेंट में 32 टीमो ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 25000, नगद,उप-विजेता टीम को 15000,नगद,तीसरा इनाम 5000,हजार और चौथा इनाम 3000,नगद और कप रखा गया है।
आयोजन में लच्छी साहू,कृष्णचंद धुरी,चंदू सूर्या,प्रदीप रजक का विशेष योगदान है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...