खेल

नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैंपियन…@

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की 22 रनों की शानदार पारी, बने मैन ऑफ द मैच, ‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा

कशिश न्यूज़ | रायपुर

रायपुर में युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित “नशा छोड़ो, खेल चुनो – सेहत एक नेमत है” संदेश के साथ दो दिवसीय ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 (बॉक्स क्रिकेट) का भव्य समापन हो गया। 25-26 अप्रैल को लालपुर स्थित नेटफ्लिक्स ग्राउंड में खेले गए इस टूर्नामेंट में खेल के साथ सामाजिक जागरूकता का भी जोरदार संदेश गूंजा।

फाइनल मुकाबले में शमीम की टीम ने ताहा हुसैन की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल में सैय्यद शोएब उर्फ बिट्टू पठान मैन ऑफ द मैच और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुने गए। वहीं बेस्ट बल्लेबाज का खिताब नावेद, बेस्ट गेंदबाज मुर्तजा खलील, बेस्ट फील्डर इलियास और बेस्ट विकेटकीपर ताहा हुसैन को मिला।

टूर्नामेंट के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में वक्फ बोर्ड की टीम ने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन को 10 रनों से हराया। इस मैच में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने शानदार 22 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने सीनियर एडवोकेट सैय्यद फैसल रिज़वी के साथ 40 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का एक संकल्प है।

आयोजन के दौरान पूर्व महापौर एजाज ढेबर, सीरत कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी, जावेद ढेबर, एजाज खान, यूनुस खान, फिरोज खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फैसल रिज़वी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लियाकत उल्लाह खान और मुकेश पुजारी समेत कई अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन की सफलता में जुबेर महमूद, अलकाफ गनीवाला, अब्दुल रफीक खान, फैसल इमाम, शाहबान खान, आसिफ भिन्सारा और शहबाज खान का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...