क्राइम

झाड़ू और तसला लेकर पिकअप डग्गा में गांव पहुंची टीम, जिले के इस गांव में अवैध शराब पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

सफाईकर्मी बनकर पहुंची पुलिस टीम, 3.14 लाख की 1040 लीटर कच्ची शराब जब्त, 8 गिरफ्तार

कशिश न्यूज | बिलासपुर

गांव की गलियों में सफाई के बहाने पहुंची खाकीधारी टीम ने ऐसा दांव चला कि शराब माफियाओं की सांसें थम गईं। सीपत पुलिस ने शनिवार को ग्राम खांडा में ‘ऑपरेशन झाड़ू-तसला’ के तहत अवैध शराब के अड्डों पर एक साथ धावा बोलते हुए 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब और 5.76 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹3.14 लाख आंकी गई है। इस दौरान 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कार्यवाही में जप्त शराब व संसाधन

हाथी आगे’ की चाल हुई फेल, माफिया चौंक गए

खांडा गांव में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिल रही थी, लेकिन पुलिस की हर दबिश की भनक पहले ही लग जाती थी। ‘हाथी आगे-हाथी आगे’ जैसे कोडवर्ड से माफिया सतर्क हो जाते थे, महिलाएं बाहर निकल आती थीं और पुरुष घरों में ताले लगाकर शौचालयों में छिप जाते थे। लेकिन इस बार सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने चाल बदली और एनटीपीसी की सफाई टीम के नाम पर गांव में झाड़ू और तसले लेकर पुलिस बल को भेजा गया। 10 महिला पुलिसकर्मी सफाईकर्मी के भेष में गलियों में पहुंचीं और उनके पीछे सिविल ड्रेस में अन्य पुलिसकर्मी गांव में दाखिल हुए।

सफाई कर्मी बनकर कार्यवाही करने जाती पुलिस की टीम

एक साथ 7 टीमें, सभी मोहल्लों में एकसाथ दबिश

एसएसपी रजनेश सिंह और एएसपी ग्रामीण अर्चना झा के निर्देशन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस की 7 अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिन्हें गांव के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया। तय समय पर सभी टीमों ने एकसाथ छापा मारा। कार्यवाही में शराब बनाने के उपकरण, ड्रम, भट्ठियां और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। टीम को पूर्व में थाना परिसर में एक-एक मूवमेंट के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था।

ना वर्दी, ना सरकारी गाड़ी – पूरी तरह चुपचाप दबिश

अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने न तो वर्दी का इस्तेमाल किया और न ही सरकारी वाहन का। सभी पुलिसकर्मी निजी वाहनों जैसे पिकअप, तूफान और डग्गा में सवार होकर गांव पहुंचे और किसी को भनक तक नहीं लगी।

रेड कारवाही के पूर्व रणनीति बनाते एएसपी अर्चना झा व टीआई सतपथी

आरोपी का नाम और बरामद शराब की मात्रा

मीना बाई सिदार 150 लीटर कच्ची महुआ,चांदनी सिदार 105 लीटर कच्ची महुआ,परदेशी सिदार 175 लीटर कच्ची महुआ,सुकृता गोड़ 180 लीटर कच्ची महुआ,वेद लाल गोड़ 145 लीटर कच्ची महुआ,रेशम बाई सिदार 155 लीटर कच्ची महुआ,बेदमति गोड़ 130 लीटर कच्ची महुआ, उत्तम भोई 5.76 लीटर देशी प्लेन शराब आरोपियों से कुल 1040 लीटर महुआ शराब व 5.76 लीटर देशी प्लेन शराब अनुमानित कीमत: ₹3,14,560 धारा: 34(2), 34(1)(च) छ.ग. आबकारी अधिनियम के तहत सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।

सीपत पुलिस की बहादुरी प्रेरणादायक – एसएसपी रजनेश सिंह

एसएसपी रजनेश सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि, अवैध शराब कारोबार को जड़ से खत्म करना प्राथमिकता है। सीपत पुलिस की रणनीति अन्य थानों के लिए प्रेरणा है।”

ऑपरेशन के हीरो

इस विशेष ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, शरद साहू, अवधेश कश्यप, दिनेश पटेल, मोतीलाल पटेल, अजय भारद्वाज, सुभाष मरावी, शैलेंद्र कुर्रे, अमीर अंचल, नितिश कश्यप, महिला आरक्षक ज्योति जगत, प्रीतिदास सहित 15 से अधिक अधिकारी व महिला आरक्षक शामिल रहीं। रक्षित केंद्र बिलासपुर की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई।

गांव में चर्चा, माफियाओं में दहशत

इस दबिश के बाद खांडा गांव में चर्चा का विषय केवल एक ही रहा पुलिस की रणनीति और बहादुरी। ग्रामीणों ने इस कार्यवाही की जमकर सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसा ही सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...