क्राइम

शव जलाने ही वाले थे… तभी जिंदा लौटा बेटाः भूत-भूत चिल्लाकर भागे लोग, 4 दिनों से लापता था, नदी में मिली लाश पहचान कर घर लाए थे परिजन…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजन उस समय हैरान रह गए जब उनका बेटा जिंदा घर लौट आया। बेटा चार दिनों से लापता था और परिजनों ने नदी से मिली लाश को उसका शव मान लिया था। जैसे ही युवक दरवाजा खोलकर अंदर आया, घर में कोहराम मच गया। कई लोग “भूत-भूत” चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। बाद में जब सचाई सामने आई तो परिजन स्तब्ध रह गए। मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है।

ज़िंदा लौटा हरिओम वैष्ण

कोरबा के दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट

मामला कोरबा का है, यहां के गेवरा बस्ती निवासी हरिओम वैष्णव (27) बीते 5 सितंबर को अपनी पत्नी को मायके दर्री छोड़कर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की और दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस हालत में मिली थी नदी किनारे लाश

टैटू और कपड़ों से हुई गलत पहचान

इसी दौरान सोमवार को डंगनिया नदी से एक अज्ञात शव मिला। पानी में कई घंटे रहने से शव की हालत खराब थी और पहचान करना मुश्किल हो रहा था। परिजनों ने कपड़ों, कद-काठी और हाथ पर बने “आर” अक्षर वाले टैटू के आधार पर शव को हरिओम का मान लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घर पहुंचते ही मातम का माहौल बन गया और परिजन रोने-बिलखने लगे।

इसी स्थान पर मिली थी अंजान शख्स की लाश

अंतिम संस्कार से पहले लौट आया बेटा

मंगलवार की सुबह परिजनों ने रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया गया था। तैयारी पूरी हो चुकी थी, तभी हरिओम अचानक घर पहुंच गया। उसे देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डर के मारे भाग खड़े हुए। बाद में युवक ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह बिना बताए दूसरे शहर चला गया था।

पुलिस जांच में जुटी

दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि नदी से मिली लाश को पहले हरिओम का शव मान लिया गया था, लेकिन उसके जीवित लौटने के बाद स्पष्ट हो गया कि शव किसी अन्य युवक का है। शव को बांकीमोंगरा अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है और पुलिस मृतक की वास्तविक पहचान करने में जुटी है।


Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...