क्राइम

तलवार और बटनदार चाकू लहराकर लोगों को धमका रहे दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आम्र्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल

कशिश न्यूज | बिलासपुर

सीपत थाना क्षेत्र में खुलेआम तलवार और चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार जंगयुक्त तलवार और बटनदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवरी भांठापारा मोहल्ला में मनीष दुबे पिता दिनेश दुबे (उम्र 35 वर्ष) नामक युवक तलवारनुमा धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर लोगों को डरा रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंधी राइस मिल के पास रूपेश कश्यप पिता नारायण प्रसाद कश्यप (उम्र 29 वर्ष) निवासी ग्राम सेलर, थाना सीपत, बटनदार चाकू लेकर राहगीरों को धमकाते हुए दहशत फैला रहा था। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से एक नग धारदार जंगयुक्त तलवार एवं एक नग बटनदार चाकू जब्त किया गया।

दोनों के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।सीपत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन में राहत की भावना है और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश गया है कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी स.उ.नि. सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद, प्रफुल्ल सिंह, जयपाल बंजारे, मनहरण सिंह, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा एवं रामचंद्र उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@