क्राइम

प्रेस क्लब अध्यक्ष के भतीजे की ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत

कशिश न्यूज | बिलासपुर

शहर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे और सहारा डेंटल के संचालक डॉ. इकबाल अली के ढाई वर्षीय बेटे फ़ज़्ज़ान अली टीपू की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 बजे लाल खदान चौक स्थित घर के बाहर फ़ज़्ज़ान अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान महमंद बाईपास की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक बच्चों के करीब आ धमका और फ़ज़्ज़ान को टक्कर मार दी। घायल हालत में परिजन उसे आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात को बच्चे के शव को सिम्स मर्चरी में रखा गया। आज पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 2 बजे लालखदान स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हादसे के बाद तोरवा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...