क्राइम

मटियारी में गांजा सप्लाई करने वाली उड़ीसा की महिला तस्कर तक पहुंची पुलिस

सीपत पुलिस को ईंड-टू-ईंड जांच में मिली बड़ी सफलता

कशिश न्यूज | बिलासपुर

सीपत पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईंड-टू-ईंड इन्वेस्टिगेशन के तहत पुलिस ने उड़ीसा से अवैध रूप से गांजा सप्लाई करने वाली महिला तस्कर मिनाती साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ओडिशा के बौध ज़िले से घेराबंदी कर पकड़ा गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

15 मई को मटियारी से पकड़े गए थे दो तस्कर

मामले की शुरुआत 15 मई 2025 को हुई थी, जब सीपत पुलिस ने ग्राम मटियारी से दो तस्करों — बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ अर्जुन उर्फ भुरू (24 वर्ष) और देवकुमार सूर्यवंशी (46 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 22.345 किलोग्राम गांजा, जिसकी बाज़ार में कीमत करीब ₹3.36 लाख आँकी गई थी उसे बरामद किया गया था।

तकनीकी जांच से उड़ीसा कनेक्शन उजागर

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा। जांच में सामने आया कि बरामद गांजा उड़ीसा निवासी महिला मिनाती साहू से मंगवाया गया था। आरोपियों ने उसे पहले भुगतान कर गांजा मंगवाया था।

सीपत पुलिस ने उड़ीसा में मारी दबिश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। टीम ने बौध ज़िले के थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बिरनरसिंह मौपड़ा में घेराबंदी कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की सटीक और साहसिक कार्रवाई

सीपत पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर जोरदार प्रहार मानी जा रही है। ईंड-टू-ईंड जांच और अंतर्राज्यीय समन्वय के जरिए की गई यह गिरफ्तारी आने वाले समय में नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी नीति का परिचायक है। इस कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव बक्साल, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा, और महिला आरक्षक प्रीति दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...