क्राइम

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला तलाश जारी…@

(दुर्घटना के बाद बाइक छोड़कर मौके से फरार हुआ आरोपी चालक)

कशिश न्यूज| सीपत

थाना मुख्यालय के आवासपारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीपत गांव निवासी निर्मल गढ़ेवाल के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब वे अपनी पत्नी के साथ एक बरसी कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीपत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक (पैशन प्रो, वाहन क्रमांक CG 10 ED 6266) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निर्मल गढ़ेवाल सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बाइक सवार युवक दुर्घटना के बाद मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भतीजे सूर्य प्रकाश गढ़ेवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी उनकी बड़ी मां रामप्यारी गढ़ेवाल ने दी थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके बड़े पिता गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हुए थे। उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई थीं।

परिजन तत्काल डायल 112 की सहायता से घायल को सीपत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। सिम्स में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर के डीकेएस अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस सीपत लाया गया।

घटना की शिकायत पर थाना सीपत पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...