क्राइम

मां-बेटे पर लाठी से हमला: छेना थापने के लिए भूसे को लेकर हुआ विवाद दोनों गंभीर, सिम्स रेफर…@

कशिश न्यूज| बिलासपुर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के खुदुभाठा गांव में सोमवार शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भूसे को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक मां और उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गए। हमले के बाद दोनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जयरामनगर की एक किराना दुकान में काम करने वाले संदीप कुमार रात्रे अपने घर पर सो रहे थे। इस बीच बाहर शोर सुनकर वह निकले तो देखा कि उनकी मां कविता बाई की पड़ोसी बिमला नवरंग से कहासुनी हो रही थी। विवाद का कारण कविता बाई द्वारा छेना थापने के लिए रखा गया भूसा था। बिमला का आरोप था कि भूसे से चूहे घर में घुस रहे हैं और सामान खराब कर रहे हैं।संदीप ने मामला शांत कराने और भूसा हटाने की बात कही, लेकिन तभी बिमला का बेटा सूरज नवरंग लाठी लेकर पहुंच गया। उसने संदीप को जान से मारने की धमकी दी और सिर पर लाठी से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आई मां कविता बाई पर भी हमला किया गया।

सिंघम स्टाइल कार्रवाई में जुटी पुलिस

घायल संदीप और उनकी मां को पहले मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में सिम्स रेफर किया गया। पीड़ित की शिकायत पर मस्तूरी थाना पुलिस ने आरोपी बिमला नवरंग और उसके बेटे सूरज नवरंग के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

ग्रामीणों में तनाव, पुलिस चौकस

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने ऐहतियातन इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...