क्राइम

लव सेक्स और धोखा : प्रेमी की शादी रुकवाने पेट्रोल लेकर हॉटल पहुँची युवती, जमकर हुआ हंगामा…

बिलासपुर – न्यायधानी के सीएमडी चौक स्थित एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां चल रहे तिवारी परिवार के सगाई समारोह में एक युवती हाथ में पेट्रोल लिए होटल परिसर में घुस गई,युवती का कहना था कि जिस युवक की सगाई हो रही है उससे उसका प्रेम संबंध है, और वह गर्भवती है।

वही हंगामे की जानकारी लगते ही तारबहार और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामले को सुलझाने में नाकाम रही, जिसके बाद महिला रक्षा टीम होटल पहुंची और युवती एवं उसके साथियों को लेकर पुलिस लाइन चली गई, बताया जा रहा है कि उक्त युवक 376 के मामले जेल में बंद था, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया है और परिजनों द्वारा उसकी शादी कराई जा रही है। जिसका विरोध युवती कर रही है। उसका कहना है की जब उसका प्रेमी जेल में था तो उसके परिजनों ने कहा था की जेल से छूटने के बाद वे उसकी शादी अपने बेटे से करा देंगे, पर जेल से छूटने के बाद लड़के के परिजन आज उसकी सगाई कर रहे थे, युवती का कहना है वो न्याय के लिए हर जगह गुहार लगा चुकी है। पर उसे न्याय नहीं मिला। और अब वो मरना चाहती है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...