क्राइम

बदमाशों ने 10 मंदिरों में की तोड़फोड़ नवरात्रि के पहले दिन घटना को दिया अंजाम ,पुलिस ने शुरू की जांच…@

@ रियाज़ अशरफी

सीपत थाना क्षेत्र के सेलर गांव में 10 मंदिरों के शिवलिंग को बदमाशों ने खंडित कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण और हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। मामले को लेकर पूर्व सरपंच ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

घटना की जांच करने पहुंची पुलिस

               मामला ग्राम सेलर का है यहां अज्ञात बदमाशों ने कई छोटे बड़े शिव मंदिरों में तोड़फोड़ की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंचकर ग्रामीण और हिन्दू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर विरोध जताया। सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि मंदिरों में मौजूद शिविलिंग को खंडित की गई हैं। पूर्व सरपंच सुरेश भार्गव की रिपोर्ट पर सीपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने के बाद मामला शांत कराया।

मंदिर से शिविलिंग गायब इसी तरह कुल 12 मंदिरों में दिया गया है घटना को अंजाम

एक दिन पहले दो और मंदिरों में खंडित हुई थी मूर्ति

इस घटना के एक दिन पहले भी गांव के पूर्व सरपंच सुरेश भार्गव के घर मे निर्मित शिव मंदिर और आवास मोहल्ले के एक मंदिर में शिवलिंग को भी बदमाशों ने खंडित किया था। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के रविकांत राजवाड़े, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर,कुलदीप यादव, वैभव विशाल तम्बोली, शिवम यादव सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर विरोध जताया।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी-एएसपी झा

मामले के संदर्भ में एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि ग्राम सेलर के अलग-अलग शिव मंदिरों के शिवलिंग को बदमाशों ने खंडित किया है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...