क्राइम

बच्चों का शव रखकर स्कूल में प्रदर्शन व नारेबाजी, प्रधानपाठक सहित तीन शिक्षक निलंबित…@

मृतक के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा

@ रियाज़ अशरफी

बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला, दर्राभाठा के दो छात्रों की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीण परिजनों के साथ बुधवार की सुबह बच्चों का शव लेकर स्कूल पहुंच गए। साथ ही शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई और मुआवजे की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होने पर डीईओ ने तत्काल दर्राभाठा स्कूल में पदस्थ सभी तीन शिक्षकों की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

स्कूल के अंदर टेबल में बच्चों के शव को रखकर प्रदर्शन करते 

सीपत तहसील के ग्राम दर्राभाठा में मंगलवार को मध्यान्ह भोजन के बाद कक्षा दूसरी के छात्र समीर पटेल और उसी कक्षा के छात्र वंश भट्ट अपने दो साथियों के साथ स्कूल के करीब स्थित पथरी तालाब पहुंच गए। जहां चारो बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे। इनमें से दो बच्चे तैर कर बाहर निकल गए, लेकिन समीर और वंश की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चों के स्कूल से नहीं लौटने के बाद पालकों ने तलाश शुरू की, तब पता चला कि उनका बैग व कपड़े स्कूल में ही है। बच्चों के गायब होने की जानकारी शिक्षकों को भी नहीं थी। मंगलवार की रात 9:30 बजे दोनों बच्चों का शव तालाब से निकाला गया। पुलिस उक्त मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। वहीं बुधवार की सुबह परिजन और ग्रामीण सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का शव लेकर दर्राभांठा के बाजारपार स्थित उसी स्कूल में पहुंच गए जहां बच्चे पढ़ते थे।

स्कूल के सामने दोनों बच्चों के शव को रखकर प्रदर्शन करते

ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का शव को स्कूल के शिक्षक कक्ष के टेबल में रखकर खूब आक्रोश जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। समझाइस के बाद बच्चों के शव को स्कूल के सामने बाजार चौक में रखकर तीन घण्टो से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही से दोनों बच्चों की मौत हुई है। इसलिए उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेजा जाए।

प्रदर्शन में जुटी ग्रामीणों की भीड़

इस प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी टी. आर. साहू ने तत्काल दर्राभाटा स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक धनेश्वरी बाई प्रधान और दो शिक्षक संतोष भोई एवं कंचन नवरंग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीईओ ने जारी निलंबन आदेश में कहा कि विद्यालयीन समय में शाला परिसर से छात्र अन्यत्र जाते हैं, जो शालेय शिक्षकों को उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति गैरजिम्मेदारी को प्रदर्शित करता है। जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनको निलंबित किया गया।

परिजनों को 5 लाख का मुआवजा

मृतक छात्र वंश भट्ट और समीर पटेल के परिजनों ने 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसमें प्रशासन की ओर से 4-4 लाख व शिक्षा विभाग की ओर से 1-1 लाख रुपये शामिल है। इसकी घोषणा सीपत के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे और विकासखंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार भारद्वाज ने की है।

बच्चों को पढ़ाने दूसरे स्कूल से भेजे गए शिक्षक

शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा, दर्राभाठा में पदस्थ सभी तीनो शिक्षकों को निलंबित होने से स्कूल शिक्षक विहीन हो गया। इसलिए बच्चों को पढ़ाने के लिए आगामी व्यवस्था के तहत उसी परिसर में स्थित मिडिल स्कूल से दो शिक्षकों की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं एक स्कूल की एक शिक्षक संतान पालन के अवकाश में है। उनको आवश्यक नहीं होने पर स्कूल लौटने को कहा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@