क्राइम

दस्ताना था पर पहना नहीं…ट्यूबवेल का चालू लाइन जोड़ते समय करंट से ठेका कर्मी की मौत…@

दादी अम्मा तालाब के पास का हादसा, जांच में उलझा ट्यूबवेल कनेक्शन

कशिश न्यूज| बिलासपुर

खम्हरिया विद्युत सब स्टेशन में 15 वर्षों से ठेका कर्मचारी के रूप में काम कर रहे ग्राम मड़ाई निवासी मुंशी राम कांगो (55 वर्ष) की बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह खम्हरिया स्थित दादी अम्मा तालाब के पास खहरिया के पूर्व सरपंच शरद दुबे के ट्यूबवेल कनेक्शन का टूटा सर्विस तार जोड़ने पहुंचा था। घटना करीब 3:30 बजे के आसपास की है। वह लाइन सुधार रहा था, इसी दौरान चालू तार से करंट लग गया। मौके पर मौजूद लुतरा निवासी शेख सज्जाद ने बताया कि करंट के चपेट में आकर छटपटाते मुंशी कांगो को देखकर वह दौड़कर आया और डंडे से मारकर तार को उसके हाथ से अलग किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद खेत मे पड़ी लाश जांच करते पुलिस अधिकारी

पहले भी लग चुकी थी करंट, इस बार दस्ताना था पर उपयोग नहीं किया

लुतरा निवासी शेख सज्जाद के अनुसार मुंशी राम उसे घटना के कुछ ही देर पहले बताया था कि यहां आने से पहले विभाग के इवेंट पर कही और बिजली सुधारते गया था उस समय जबरदस्त करंट की लगी थी। पहली बार की घटना में वह बच गया था। इस बार वह दस्ताना तो साथ मे लेकर गया था, लेकिन उसे पहना नहीं। अगर दस्ताना पहने होता तो शायद यह हादसा टल सकता था।

मृतक मुंशीराम कांगो

कनेक्शन वैध या अवैध? विभाग उलझा , अधिकारी बोले जांच के बाद पता चलेगा

घटना के बाद एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है क्या पूर्व सरपंच शरद दुबे के ट्यूबवेल का कनेक्शन वैध था? इस सवाल पर बिजली विभाग भी असमंजस में नजर आया। वहीं विद्युत विभाग सीपत के प्रभारी जेई देवांगन का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कनेक्शन वैध है या अवैध, जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। देखने से यह अवैध प्रतीत होता है। ठेका कर्मी की मौत के बारे में विभाग के जेई रंजना देवांगन ने बताया कि मुंशी कांगो विभाग का आउटसोर्स स्टाफ था, और उसने बिना सूचना के चालू लाइन में सुधार कार्य शुरू किया था।

इसी विद्युत पोल से ट्यूबवेल के लिए लाइन गई है

पुलिस ने किया पंचनामा, गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम

हादसे की सूचना मिलते ही सीपत थाना के एएसआई सहेत्तर कुर्रे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करवा कर सीपत के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवाया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...