क्राइम

थानेदार का चेहरा बदलने से नहीं सुधरेगा सीपत, बीमारी जड़ में है, जरूरत है पूरी सिस्टम बदलने की!

कहने को थाना प्रभारी बदला गया है, पर सिस्टम वही पुराना

रियाज़ अशरफी|सीपत

न्यायधानी के सीपत थाने की हालिया घटना जहां थाने के शौचालय के गेट पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पोस्टर लगे मिले और इसके बाद सीपत थाना प्रभारी सहित जिले के कई थानेदारों के तबादले हुए। सीपत थाने में यह कोई रातों-रात की चूक नहीं, बल्कि संकेत है उस पुलिसिया प्रणाली का जो लंबे समय से रोगग्रस्त है। स्थानीय गुस्से और राजनीतिक दबाव से दबते हुए सिर्फ थाना प्रभारी को हटा देना समाधान है… सवाल अब भी वही है, क्या सिर्फ थाना प्रभारी बदल देने से थाने की व्यवस्था सुधर जाएगी…? जवाब है…जरूरत है पूरी सिस्टम को बदलने की।

सीपत का मामला किसी “एक दिन की गलती” का परिणाम नहीं, बल्कि उस रोगग्रस्त पुलिसिया प्रणाली का आईना है, जो वर्षों से भ्रष्टाचार और अंदरूनी गुटबाजी में जकड़ी हुई है। इन रोगों का असली जड़ यहां सालों से जमे कुछ आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एक व दो स्टारधारी पुलिस कर्मी हैं, जो असली “थाने के मालिक” बने बैठे हैं। आदेश ऊपर से आते हैं, लेकिन अमल वही करते हैं जिनका थाने में वर्षों से “स्थायी डेरा” है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “थानेदार तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन जो नीचे जमे हैं, वही व्यवस्था चलाते हैं।” यह सिस्टम पूरी तरह से सड़ चुका है, सिर्फ थानेदार के चेहरा बदलने से इसमें कोई सुधार नहीं आने वाला।

थाने में टीआई की नई नियुक्ति जरूर हुई है, और बताया जा रहा है कि नए थाना प्रभारी व्यवहारिक और सुलझे हुए अधिकारी हैं, लेकिन असली चुनौती उनके सामने वही पुराना “थाने का गुटीय नेटवर्क” है। अगर इन जड़ों को वक्त रहते नहीं काटा गया तो महज़ कुछ ही महीनों में हालात फिर वहीं लौट आएंगे.. जहां से इसकी शुरुआत हुई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...