क्राइम

कमरे में फंदे पर झूलती मिली 12वीं की छात्रा की लाश, आत्महत्या या कुछ और गांव फैली सनसनी, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव मचखंडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय नीलम सूर्यवंशी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलम स्थानीय सीता देवी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

मृतिका नीलम सूर्यवंशी

मृतका के पिता बद्री प्रसाद सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन यानी 17 जुलाई को वे और उनकी पत्नी रोज की तरह काम पर चले गए थे। घर पर नीलम अकेली थी। शाम करीब 6 बजे जब सबसे छोटी बेटी दीपंकर स्कूल से लौटी तो उसने देखा कि घर के बाहर भीड़ जमा है। भीतर जाकर देखा तो नीलम छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

जांच करते सीपत टीआई गोपाल सतपथी

परिजनों की सूचना पर सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि अब तक नीलम के आत्मघाती कदम के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। न ही परिजनों और न ही पड़ोसियों को किसी तरह की परेशानी या मानसिक दबाव की जानकारी थी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने लाई जा सके। घटना के बाद पूरे नवागांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। एक होनहार छात्रा की अचानक मौत ने सभी को झकझोर दिया है। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांववाले अब भी इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे।

पुलिस बारीकी से हर मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@