क्राइम

ट्रेलर के चपेट में बाइक सवार भाई बहन,भाई की स्थिति गंभीर, बहन की मौके पर मौत……..

बिलासपुर। फरहदा मेन रोड में ट्रेलर ने बाइक सवार भाई बहन को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक के पीछे बैठी बहन की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमार्ग में ग्रामीणों ने 2 घण्टे तक चक्काजाम किया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास ग्राम गतौरा की ओर से सीपत फरहदा के तरफ जा रहे बाइक क्र.CG 10 AZ 4762 में सवार चालक भाई संजय थनवार पिता शिवकुमार उम्र 18 वर्ष एवं पीछे बैठी उसकी बहन राजेश्वरी 16 वर्ष अपने गाँव फरहदा पंचायत भवन के पास पहूंचे ही थे की पीछे गतौरा तरफ से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG12 AS 9040 ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दिया जिससे बाइक चला रहा संजय दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया,वही पीछे बैठी राजेश्वरी की चक्के की नीचे आने से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटनाकारित ट्रेलर घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, सीपत पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रेलर को चालक सहित पकड़ लिया है।

मोटरसाइकिल चालक संजय की स्थिति गंभीर बानी हुई है उसका इलाज सिम्स बिलासपुर चल रहा है। वही मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं परिजनों ने में रोड पर मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सीपत पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की जांच में जुट गई है। बिलासपुर नायब तहसीलदार ने मौके पर मुआवजा दिलवाया तब कही जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@