क्राइम

तरगवां समिति में बड़ी कार्रवाई 110 बोरा अवैध धान की जप्ती….
किसान ने की बिचौलिए का धान खपाने की कोशिश, प्रशासनिक टीम ने प्लान बनाकर पकड़ा..

कोरिया (आरजू)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में धान खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई प्रशासनिक टीम समितियों की व्यवस्था और गड़बड़ियों पर बारीकी से नज़र रखी हुई है। लगातार छापामार कार्यवाही करते हुए कई बार अवैध धान खपाने की कोशिशों को विफल किया है। मंगलवार को भी प्रशासनिक टीम ने तरगवां समिति में बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक किसान द्वारा समिति में कोचिया का धान खपाने का प्रयास किया जा रहा था।

बताते चले कि बैकुण्ठपुर तहसीलदार मनहरण राठिया को ग्रामीणों ने सूचना दी कि तरगवां समिति में एक किसान किसी बिचौलिया का धान अवैध रूप से खपाने का प्रयास कर रहा है। तहसीलदार ने ग्रामीणों से मिली सूचना को गंभीरता से लिया और समिति में छापेमारी करते हुए अवैध धान की आवक को जप्त किया।

इस संदर्भ में तहसीलदार मनहरण राठिया ने बताया कि तरगवां समिति में पंजीकृत किसान गायत्री के नाम पर कटे टोकन में उसके पति बिहारीलाल द्वारा 110 बोरा लगभग 50 क्विंटल धान विक्रय हेतु लाया था। सूचना के आधार पर राजस्व निरीक्षक बुड़ार, हल्का पटवारी छिंदिया, हल्का पटवारी अमहर, और हल्का पटवारी बुडार ने मौका निरीक्षण किया तो पाया कि किसान गायत्री के घर में विक्रय हेतु धान शेष नहीं है। प्रशासनिक टीम ने सूचना सही पाया और जप्ती की कार्यवाही की गई।

कोरिया जिले में अब तक सरकार ने समर्थन मूल्य में किसानों से 3,91,623.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर समितियों में अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान की जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है। जांच हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा अमानक धान पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...