क्राइम

सीपत पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप, जनपद सदस्य की एसएसपी से गुहार, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कोर्ट जाने की चेतावनी…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत थाना क्षेत्र में वर्तमान जनपद सदस्य व पूर्व जनपद सदस्य के बीच चल रहे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद सदस्य रेवा शंकर साहू ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपते हुए सीपत पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके प्रतिनिधि प्रदीप राठौर को लगातार झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसपी को ज्ञापन देने के बाद

बता दें कि एक दिन पहले ही गुरुवार को आदिवासी समाज के लोगों ने सीपत थाना पहुंचकर जनपद सदस्य रेवा शंकर साहू और उनके प्रतिनिधि प्रदीप राठौर के खिलाफ जातिसूचक गाली-गलौज और समाज को धार्मिक कार्यक्रम में बैठने से रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस शिकायत पर सीपत पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ज्ञापन की प्रति

भांजियों से छेड़छाड़ का आरोप, पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

रेवा शंकर साहू द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत में बताया कि हरदाडीह पंचायत में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान उनकी नाबालिग भांजियों के साथ गांव के तीन युवकों ने छेड़छाड़, अश्लील हरकत और गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में 15 अप्रैल को सीपत थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही विवाद लगातार बढ़ता गया।

राखड़ परिवहन की शिकायत के बाद मारपीट का आरोप

रेवा शंकर साहू ने आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी डैम में राखड़ परिवहन वाले वाहनों में नम्बर प्लेट के माध्यम से गड़बड़ी की शिकायत करने के बाद पूर्व जनपद सदस्य देवी प्रसाद कुर्रे और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। वहीं 5 से 15 अप्रैल तक चले शिव महापुराण कार्यक्रम के दौरान भी कई बार विवाद और हंगामा हुआ। उन्होंने सरपंच मंगलराम सिदार और उनके पुत्र पर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं।

जनपद सदस्य का कहना है कि 15 अप्रैल को हवन के दौरान वे उपवास में थे और करीब 200 लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में उनके द्वारा गाली-गलौज या मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा और हालात काबू में आए।

रेवाशंकर साहू ने एसएसपी रजनेश सिंह से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की पुनः समीक्षा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे थाना प्रभारी सीपत के खिलाफ न्यायालय का रुख करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
सीपत पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप, जनपद सदस्य की एसएसपी से गुहार, निष्पक्ष जांच नह... आदिवासी समाज को जातिसूचक गाली देने का आरोप, जनपद सदस्य पर FIR, समाज में आक्रोश सीपत थाने में प्रदर्श... सीपत में शिक्षा का परचम: बाल भारती पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, अनुष्का 98.8% के साथ टॉपर...@ सीपत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही दिन में 16 वारंटी गिरफ्तार, 3 स्थायी वारंटी भी शामिल, फरार आ... दादी अम्मा के उर्स में कल सजेगी सूफियाना कव्वाली की महफ़िल, राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, व... लुतरा शरीफ दरगाह के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राज से कमेटी की रायपुर में अहम... स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक भाजपा का मेगा प्लान, सीपत मंडल की बैठक में बनी विस्तृत रणनीति...@ सीपत भाजपा का दमदार प्रदर्शन, महाप्रशिक्षण अभियान 2026 में 120 कार्यकर्ताओं की रिकॉर्ड भागीदारी, जिल... सीपत में भाजपा का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान 30 मार्च से, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रहेगी ... IPL के साथ ऑनलाइन सट्टा का बाजार गर्म: “महादेव बुक” का जाल, सरकार पर सवालों की बौछार