क्राइम

एक ही फंदे पर लटकती मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश : साथ में काम करते थे दोनों..घर वालो को डर से नही बताया और कर ली आत्महत्या

कोंडागांव। जिले में एक प्रेमी जोड़े ने गांव के जंगल में महुआ पेड़ में एक ही फंदे से लटक कर दोनों ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ एक ही जगह मजदूरी का काम करते थे। इस बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन, अपनी मोहब्बत के बारे में परिजनों को नहीं बता पाए और एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के खेतरपाल गांव का है। गांव के रहने वाले युवक विष्णु प्रसाद नेताम का गांव की ही एक युवती कांति मंडावी के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 4 मई को विष्णु किसी काम से दूसरे गांव गया हुआ था। कांति भी मजदूरी का काम करने गई हुई थी। लेकिन, दोनों रात तक घर नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने गांव में यहां-वहां पता लगाया। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। 5 मई की सुबह इलाके के कुछ ग्रामीण जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने दोनों को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन दोनों के परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर गांव के सरपंच, परिजन और पुलिस के जवान पहुंचे। जिन्होंने दोनों के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि,दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लेकिन इस बात की जानकारी अपने घर वालों को बताने दोनों हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इस वजह से दोनों ने जान देने का फैसला लिया। गांव के जंगल में दोनों ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फरसगांव थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला है। तफ्तीश के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस सुसाइड केस के हर बिंदुओं पर जांच कर रहे है। मृतक के परिजनों और दोस्तो से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...