क्राइम

आदिवासी युवक की मौत: यह कैसी विवेचना…? आखिर दोषियो को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है पुलिस…क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पायेगा….?

सीपत (रियाज़ अशरफी)। कुली के लीलागर नदी तट पर खुदाई करते समय मिट्टी का एक बड़ा टीला के धसंकने से उसमें दबकर परसाही के जिस आदिवासी युवक की मौत हुई है.और इस घटना को 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्यवाही नही करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है हादसे के बाद लोगो ने पुलिस की विवेचना पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। इधर मृतक के परिवार ने न्याय के लिए गुहार लगाई है….

मृतक की पत्नी इतवारा बाई

बताते चले कि सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसाही के आश्रित ग्राम फुलवारीपारा निवासी लीलाम्बर उर्फ विष्णु सिदार उम्र 42 वर्ष पिता स्व. महेत्तर सिदार मजदूर है वह तीन दिन पूर्व रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह गांव के ही जगत पोर्ते के ट्रेक्टर महिंद्रा मॉडल 275 से राजकुमार धनुहार पिता मंगतुराम धनुहार उम्र 18 वर्ष के साथ ग्राम कुली स्थित लीलागर नदी मिट्टी खोदने गया था ट्रेक्टर को जगत पोर्ते का पुत्र शिवशंकर चला रहा था.

पुलिस के अनुसार लीलाम्बर सिदार और राजकुमार नदी के किनारे खदान से मिट्टी खोदकर ट्रेक्टर में भर रहे थे इसी दौरान खुदाई की जा रही मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर लीलाम्बर के ऊपर गिर गया. मिट्टी के ढेर में दबकर लीलाम्बर की मौक़े पर ही मौत हो गईं। घटना की जानकारी ट्रेक्टर चालक शिवशंकर ने अपने पिता जगत को दी ट्रेक्टर मालिक जगत ने ईंट भट्ठा संचालक कृपाल कश्यप जिसके लिए अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते है, उसको साथ लेकर घटनास्थल पहुंचा।

विवेचक एसएसआई युगल शर्मा

जगत पोर्ते और कृपाल कश्यप ने मिट्टी के ढेर में दबे लीलाम्बर के मृत शरीर को बाहर निकाला और बड़े ही शातिराना तरिके से बगैर पुलिस को सुचना दिए मृतक के शव को घटनास्थल से उठाकर मृतक के घर ग्राम परसाही लेकर पहुंचे घर मे सिर्फ मृतक की तीनो नाबालिक बेटियां थी पत्नी गांव में ही मजदूरी करने गई थी।

जगत ने मृतक की पत्नी को बताया..लीलाम्बर को चक्कर आ गया

मृतक के शव को घटना स्थल से 9 किमी दूर अपनी बाइक में सहयोगी कृपाल के साथ मृतक के घर परसाही लेकर पहुचे जगत ने मृतक की पत्नी इतवारा बाई को बताया कि लीलाम्बर को मिट्टी खोदते समय चक्कर आ गया था इसलिए उसे तत्काल मोटरसायकिल से लाया गया है. मृतक की पत्नी इतवारा बाई ने बताया कि जब वह सूचना पाकर घर पहुंची तो उसका पति लीलाम्बर की मृत्यु हो गई थी।

तीन बेटियों के सरों से उठा पिता का साया

मृतक लीलाम्बर का परिवार बेहद गरीब है वह रोजी मजदूरी कर अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करता था. घर मे मृतक की पत्नी इतवारा बाई के आलावा तीन नाबालिक बेटियां है बड़ी बेटी प्रतिभा उम्र 16 वर्ष धनिया स्कूल में क्लास 10 की छात्रा है, दूसरी बेटी प्रतिज्ञा उम्र 12 वर्ष 7 वीं में है और छोटी बेटी प्रतिमा 9 वर्ष गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 4 थी में पढ़ती है.लीलाम्बर की मृत्यु के बाद अब इस परिवार के लिए जीवन यापन करने संकट आना पड़ी है।

ट्रेक्टर मालिक जगत से बातचीत की रिकॉर्डिंग

थाने में महिंद्रा ट्रेक्टर के स्थान पर सोनालिका ट्रेक्टर दर्शाया गया

जिस लाल रंग के महिंद्रा 275 मॉडल ट्रेक्टर से मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा था उसका इंश्योरेंस नहीं था जगत द्वारा लंबे समय से बिना बीमा पॉलिसी के उस ट्रेक्टर से मिट्टी के अवैध उत्खनन में संचालन किया जा रहा था. घटना के तत्काल बाद मौके से उस ट्रेक्टर को गायब कर दिया गया उसके एवज में पुलिस को जगत ने अपने भाई लक्ष्मीनारायण के नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर सीजी 10 बीजे 5028 के दस्तावेज को यह कहते हुए जमा किया है की इसी ट्रेक्टर को किराए में लेकर मिट्टी निकालने का काम किया जा रहा था बड़ी विडंबना की बात यह है कि पुलिस ने इसे सही मान भी लिया है।

पोस्टमार्टम कराने 2 हजार में वाहन किराए पर लिया

आदिवासी मृतक के गरीब परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में भी पुलिस का सहारा नही मिला शव का पोस्टमार्टम कराने सीपत लाने के लिए उन्हें 2 हजार रुपये में प्राइवेट एम्बुलेंस किराए में बुलाना पड़ा . वाहन मालिक को किसी तरह उधारी में रुपये लाकर मृतक के परिवार ने दिया गया।

सुलगते सवाल

@ घटना के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक को घर ले जाना

@ अस्पताल ले जाने को छोड़ मृतक को बाइक से 9 किमी दूर घर लेकर जाना

@ विवेचना में अवैध ईट भट्ठा संचालक का कोई जिक्र नहीं होना जबकि उसी ईट भट्ठा संचालक के लिए अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था

@ पुलिस विवेचना में ट्रैक्टर का कोई इंवॉल्वमेंट नही होना बताना

@ अगर ट्रेक्टर का इस घटना में कोई इंवॉल्वमेंट नही है तो दूसरे ट्रेक्टर के दस्तावेज थाना में जमा क्यों कराया गया

@ नदी की मिट्टी खुदाई पर कोई प्रकरण नही बनाना

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@