Uncategorized

सुनवाई और आदेश के बाद वक्फ की जमीन से किरायेदार को किया गया बेदखल …

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने अपनी बेजा कब्जा हो चुकी जमीनों को वापस पाने कवायद शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिलासपुर के जुनी लाइन में करीब 4000 स्क्वायर फीट जमीन में से 500 स्क्वायर फीट जमीन जिस पर हिदायतुल्ला खान पिता नबी उल्लाह खान का कब्जा था उसे न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से मकान और ज़मीन को कब्जा मुक्त कर अपने आधिपत्य में ले लिया है। दरअसल राज्य वक्फ बोर्ड,वक्फ की गई जमीनों पर काबिज सभी लोगों को नया एग्रीमेंट कर वर्तमान समय के हिसाब से किराया देने की मांग कर रहा है, मगर वर्षों से वक्फ की भूमि पर काबिज किराएदार वक्फ के नए एग्रीमेंट को मानने तैयार नहीं है। इसीलिए वक्फ बोर्ड अब ऐसे लोगों पर न्याय सिद्धांत के तहत कार्यवाही करने लगा है। अनुविभागीय दंडाधिकारी बिलासपुर के न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण के बाद बेजा कब्जा हटाने आदेश पारित किया गया था जिसके परिपालन में नायब तहसीलदार बिलासपुर ने बुधवार को बेदखली वारंट जारी कर जमादार माल तहसील कार्यालय को कार्यवाही करने आदेशित किया। गुरुवार को तहसील के कर्मचारी जूनी लाइन स्थित हिदायतुल्ला खान द्वारा काबिज मकान नंबर 24 में पहुंचे और मकान के अंदर रखा सामान बाहर निकालने और पंचनामा के बाद वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि आरिफ मुमताज़ मुतवल्ली जामा मस्जिद को इस मकान का आधिपत्य ताला लगाकर सौंप दिया गया।

वक्फ बोर्ड की इस कार्यवाई से पुराने किरायेदारों में मचा हड़कंप ..

जूनी लाइन में अभी भी बहुत से ऐसे किराएदारों का वक्फ की जमीन पर कब्जा है जिनसे 2009 से किराएदारी भी नहीं ली जा रही है। सभी को नए एग्रीमेन्ट के तहत किराया देने के लिए कहा गया है मगर वे तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर अवैध कब्जा धारियों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी तरह जामा मस्जिद परिसर में कई दुकान और मकान यानी 30 हज़ार रुपए किराए वाली दुकानों को पुराने किराए यानी 425 रुपए प्रति महीना किराए के आधार पर लिए हुए हैं इनके खिलाफ भी नोटिस जारी कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से तामील करा दिया गया है। वक्फ बोर्ड शीघ्र ही इनके खिलाफ भी न्यायालयीन कार्यवाही करने की तैयारी कर चुका है। वक्फ बोर्ड और जिला प्रशासन की इस कार्यवाई से वर्षों से कम किराया देकर जमे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...