Uncategorized

“दो अलग-अलग सड़क हादसे: पेड़ से टकराई बाइक में दो की मौत, दूसरी टक्कर में एक युवक ने दम तोड़ा”…@

कशिश न्यूज़| छत्तीसगढ़ के एक जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकरा जाने से यह हादसा हुआ। जिसमें नाबालिग समेत 2 लोगों की सिर फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले ही हेलमेट लगाने की समझाइश देने चौपाल लगाई थी।

घटना में मृत युवक

पहली घटना शनिवार शाम की रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना इलाके की है। खड़गांव निवासी नवरत्न राठिया (30 साल) परिचित बायसी गांव निवासी कमलेश राठिया (17 साल) के साथ बाइक में निकला था। दोनों किसी काम से धरमजयगढ़ से खरसिया रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई। और तपन ढाबा के आगे मोड़ पर बाइक सड़क से नीचे उतरते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट लगी और कुछ ही देर में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

दूसरी घटना में अस्पताल में युवक की मौत

घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

हेलमेट पहनने की समझाईश दी जा रही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम का कहना है कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक दिन पहले ही लोगों को चौपाल में समझाइश दी गई थी, कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग किया जाए। अगर दोनों युवक हेलमेट पहने होते तो बड़ी घटना टल सकती थी। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दूसरी घटना में बाइक चालक ने सामने से मारी टक्कर

दूसरी घटना रायगढ़ जिले के ही पुसौर थाना इलाके की है। ग्राम घुरनपाली का रहने वाला कलशराम यादव (31 साल) शनिवार को बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। वह सराईपाली रेंगाली (ओडिशा) जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ही कलशराम के भाई को सूचना मिली कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। कलशराम का भाई कैलाश यादव बाघाडोला उद्यान के आगे मोड़ के पास पहुंचा और देखा कि कलशराम की बाइक पड़ी हुई है। साथ ही वहां एक और भी बाइक थी। इसके बाद कलशराम का भाई पुसौर अस्पताल पहुंचा। यहां उसे पता चला कि कलशराम के सिर, कमर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी है।

बाइक चालक पर FIR दर्ज

कैलाश राम ने मामले की सूचना थाने में दी। रिपोर्ट में बताया कि सामने से आ रही बाइक चालक ने कलशराम को टक्कर मारी है। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...