Uncategorized

आईएएस धनंजय देवांगन ने रिटायमेंट से पहले वीआरएस के लिए की अप्लाई, बिलासपुर में दे चुके है सेवा..

बिलासपुर – आईएएस धनंजय देवांगन ने स्वेच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन किया है। धनंजय का ढाई महीने बाद 28 फरवरी को रिटायरमेंट है। इससे पहले नौकरी छोड़ने का फैसला करके उन्होंने चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक, धनंजय को वीआरएस के बाद सूचना आयोग में पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग मिलेगी। बता दे कि प्रमोटिव आईएएस धनंजय देवांगन बिलासपुर जिला पंचायत में मुख्यकार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके है।

वर्तमान में गृह सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे है

उनसे पहले केएस पिस्दा और टामन सिंह सोनवानी ने पीएससी चेयरमैन बनने के लिए रिटायरमेंट से पहले नौकरी से बाय बाय कर दिया था। अशोक विजय वर्गीय और सरजियस मिंज ने भी सूचना आयोग की पोस्टिंग के लिए मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव का पद छोड़ कर वीआरएस लिया था। धनंजय फिलहाल, गृह सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके वीआरएस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शिमला से लौटने पर फैसला होगा। संकेत हैं, कि उनका वीआरएस एक दोन दिन में स्वीकृत हो जाएगा। उसके बाद पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग भी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...