राजनीति

पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन्द्र धीवर ने कहा रबी सत्र में दलहन फसलों को प्राथमिकता दें किसान, इससे रकबे में वृद्धि होगी…@

काशिश न्यूज | सीपत

ग्राम पोंड़ी में रविवार को विकासखंड स्तरीय पीएम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का अंतरण सीधे किसानों के खातों में किया गया, जिसका सीधा प्रसारण उपस्थित किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 किसान शामिल हुए।

इस अवसर पर एनएफएस-एनएम योजना के अंतर्गत 35 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए लगभग 50 किसानों को एमटीयू-1156 किस्म के धान बीज का वितरण किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रबी सत्र में इन्हीं किसानों को चना बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में दलहन फसलों के रकबे में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में किसानों को खेती बचाओ अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैव उर्वरकों के महत्व तथा टिकाऊ खेती की तकनीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उन्नत बीज वितरण और कृषि विकास योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

जनपद पंचायत मस्तूरी कृषि विभाग के सभापति मनोज खरे ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी ए.के. अहिरे, किसान नेता ध्रुव शंकर शुक्ला, किसान धूलिया, मन्नू यादव, हबीब खान, दुखीराम धीवर, उमेश कश्यप, कृषि विकास अधिकारी अनामिका वर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सतीश खरे, प्रियवंदा कश्यप, दिग्विजय सिंह क्षत्री, कृषक मित्र सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ... एनटीपीसी की स्वच्छता रैली बनी जनआंदोलन, सीपत में 800 लोगो ने उठाया झाड़ू, श्रमदान कर हटाया कचरा, स्वच... मस्तूरी ब्लॉक में श्रमदान से जल संरक्षण की अनोखी पहल नदी- नालों पर बोरी बंधान से थम रहा पानी, कलेक्ट...