क्राइम

पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत उड़ागी में पेंशन एरियर्स राशि और पंचायत चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों से लिए गए प्रमाण पत्र शुल्क में गबन का मामला सामने आया है। पंचायत की वर्तमान उपसरपंच श्रीमती अनीता अशोक मरावी ने जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दस्तावेजो के साथ लिखित शिकायत सौंपकर तत्कालीन सरपंच और सचिव के खिलाफ जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिला पंचायत सीईओ से की गई शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत उड़ागी के यूको बैंक खाते में वर्ष 2016-17 तक की मृत हितग्राहियों की पेंशन राशि एवं एरियर्स मद की 96 हजार 900 रुपए की राशि जमा थी। नियमानुसार इस राशि को पंचायत खाते से आहरित कर जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खाते में जमा किया जाना था, लेकिन आरोप है कि तत्कालीन सरपंच गीता यादव और सचिव थानेश्वर सिंह ठाकुर ने उक्त राशि का आहरण कर उसका गबन कर दिया।

उपसरपंच ने शिकायत में बताया कि सचिव थानेश्वर सिंह ठाकुर ने 25 नवंबर 2024 को पंचायत का प्रभार लिया था और 25 मई 2025 तक पदस्थ रहे। इसी अवधि में पंचायत खाते से उक्त राशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह राशि पंचायत के खाते से आहरित तो की गई, लेकिन जनपद सीईओ के खाते में जमा नहीं कराई गई।

चुनावी प्रमाण पत्र शुल्क भी नहीं हुआ जमा

शिकायत में पंचायत चुनाव के दौरान पंच और सरपंच पद के अभ्यर्थियों से अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर वसूली गई राशि में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। उपसरपंच का कहना है कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लिए गए, लेकिन यह राशि पंचायत के खाते में जमा नहीं कराई गई। उन्होंने दावा किया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त दस्तावेजों से यह तथ्य सामने आया है।

स्थानांतरण को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

आरोप है कि सचिव थानेश्वर सिंह ठाकुर के ठीक पहले रहे वहां के पंचायत सचिव जय नारायण पाटनवार ने संबंधित राशि को नियमानुसार जनपद पंचायत के खाते में जमा करने की बात कही थी। इसके बाद सरपंच और उनके पति द्वारा उन पर राशि आहरित करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि दबाव नहीं मानने पर अधिकारियों की मिलीभगत से सचिव जय नारायण पाटनवार का स्थानांतरण दूसरे पंचायत में कर दिया गया और थानेश्वर सिंह ठाकुर को पंचायत का प्रभार दिलाया गया, जिससे कथित रूप से पेंशन एरियर्स व अदेय प्रमाण पत्र से प्राप्त राशि का घोटाला किया जा सके।

मामले को गंभीर बताते हुए उपसरपंच ने दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर बिलासपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी को भी भेजी गई है। अब इस शिकायत पर प्रशासनिक जांच और कार्रवाई की ओर सभी की निगाहें टिकी हैं।

ग्राम पंचायत उडांगी में पूर्व सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध पेंशन, पेंशन एरियर्स मद तथा अदेय प्रमाण पत्र से संबंधित राशि में अनियमितता एवं गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संदीप अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...