राजनीति

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा के धावक अनिमेष कुजूर का किया उल्लेख…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को सीपत मंडल के ग्राम गुड़ी, बूथ क्रमांक-71 में सामूहिक रूप से सुना गया। टेंट व्यवसायी राजकुमार गुप्ता के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं के साथ दूरदर्शन पर कार्यक्रम का श्रवण किया।

कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। विशेष रूप से उन्होंने छत्तीसगढ़ के मस्तूरी विधानसभा में स्थित ऐतिहासिक नगरी मल्हार तथा सरगुजा के युवा एथलीट अनिमेष कुजूर का उल्लेख कर प्रदेश का मान बढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने बिलासपुर जिले की प्राचीन धर्मनगरी मल्हार में हाल ही में प्राप्त तीन ताम्रपत्रों और शिलालेखों की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये अभिलेख लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुराने हैं और दक्षिण कोसल के पांडुवंशी शासनकाल से जुड़े माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन पर प्राचीन ब्राह्मी लिपि एवं पाली भाषा में लेख अंकित हैं, जो तत्कालीन शासन व्यवस्था, भूमि दान और सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मल्हार का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यहां मौर्यकाल से लेकर कलचुरी काल तक के पुरातात्विक अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो इस क्षेत्र की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी सराहना की। उन्होंने सरगुजा के युवा धावक अनिमेष कुजूर का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर के पूर्व छात्र अनिमेष की उपलब्धि को प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से एक ओर बिलासपुर जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान वाले मल्हार को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित किया है, वहीं दूसरी ओर सरगुजा के युवा एथलीट अनिमेष कुजूर की उपलब्धि का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं का उत्साहवर्धन किया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, मदनलाल पाटनवार, बलराम पाटनवार, आशीष बांकरे, ललित यादव, तुषार चंद्रकार, रमनगिरी गोस्वामी,यश सिंह ठाकुर ग्राम सरपंच दुर्गा साहू तथा राजकुमार गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ... एनटीपीसी की स्वच्छता रैली बनी जनआंदोलन, सीपत में 800 लोगो ने उठाया झाड़ू, श्रमदान कर हटाया कचरा, स्वच... मस्तूरी ब्लॉक में श्रमदान से जल संरक्षण की अनोखी पहल नदी- नालों पर बोरी बंधान से थम रहा पानी, कलेक्ट... भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बड़ा हादसा,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्यक्... टेंडर के डेढ़ माह बाद खुला निर्माण का रास्ता, अब बनेगी सीपत-बलौदा की जर्जर सड़क, 19.84 करोड़ के प्रो... प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, सीपत में 3 पर एफआईआर, चंगाई सभा में प्रलोभन देने की शिका... प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, सीपत में 3 पर एफआईआर, चंगाई सभा में प्रलोभन देने की शिका... सूर्यवंशी समाज के कूकदा - मड़ाई सर्किल में नई कार्यकारिणी का गठन, लतेल राम लैहर्षण सर्वसम्मति से चुन... 21 दिनों से आंदोलन की आग में सुलग रहा है,सीपत का सुखरीपाली, एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की जंग ... एनटीपीसी सीपत का ‘जेम-2026’ बना बेटियों के सपनों की उड़ान; एसएसपी रजनेश सिंह बोले बड़े सपने देखें और...