जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरों को लगाई फटकार, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल नोटिस जारी…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर
स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर सीपत में गुरुवार को सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर की अनुपस्थिति में शिविर का जायजा लेने पहुंचे बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सख्त तेवरों से शिविर में मौजूद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

दोपहर करीब 1:15 बजे शिविर स्थल पहुंचे सीईओ संदीप अग्रवाल ने मंच पर जाने से पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वे पंजीयन स्टॉल पहुंचे, जहां पंजीयन कार्य बंद मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने शिकायत की कि उनका आवेदन दर्ज नहीं किया जा रहा है। इस पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल पंजीयन काउंटर दोबारा शुरू करवाया। इसके बाद शाम 3 बजे तक लगातार आवेदन लिए गए। निरीक्षण के दौरान वे जल संसाधन विभाग के स्टॉल पहुंचे, जहां सक्षम अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर को तत्काल बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में पहुंचकर सीईओ अग्रवाल ने मरीजों का रजिस्टर जांचा। जांच के दौरान कई ऐसे मरीज मिले जिनका शुगर लेवल 245 से 273 तक दर्ज था, जबकि वे नियमित दवा लेने की बात कह रहे थे। इस पर सीईओ ने बीएमओ अनिल सिंह से सवाल किया कि नियमित दवा लेने के बावजूद मरीजों का शुगर स्तर इतना अधिक क्यों है। सीईओ ने कहा कि या तो इलाज में कमी है या फिर दवाइयां सही तरीके से नहीं दी जा रही हैं।
यहीं नहीं, उन्होंने मेडिकल स्टाफ को अपना स्वयं का शुगर टेस्ट करने के निर्देश दिए और मौके पर खुद भी जांच कराई।

बैनर-पोस्टर व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान शिविर के स्टॉलो में लगे विभागीय बैनर-पोस्टर में कई विभाग का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा होने पर भी सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार” के नीचे विभाग का नाम बड़े अक्षरों में स्पष्ट दिखना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर बैनर हटाने तक की चेतावनी दी। उन्होंने एसडीएम मस्तूरी को निर्देशित किया कि शिविर शुरू होने से पहले सभी स्टॉलों और बैनरों का निरीक्षण किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री और संबंधित विभागीय मंत्रियों के फोटो लगाने तथा विभाग का नाम प्रमुखता से लिखने के निर्देश भी दिए।
कम आवेदन आने पर प्रचार-प्रसार पर सवाल
कई विभागीय स्टॉलों में आवेदन और शिकायतों की संख्या कम मिलने पर सीईओ ने प्रचार-प्रसार की कमी को इसका प्रमुख कारण बताया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी शिविरों में पूरी तैयारी और बेहतर जनसंपर्क के साथ उपस्थित रहें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
शिविर में सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि शिविर में कम लोगों की उपस्थिति विभागों द्वारा पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने का परिणाम है। उन्होंने भविष्य के शिविरों में व्यापक सूचना प्रसार की आवश्यकता बताई।
खाद की कीमत और उपलब्धता को लेकर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
शिविर में कांग्रेस नेता प्रमोद जायसवाल ने सेवा सहकारी समिति में खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने खाद की रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि खाद 1900 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही किसानों को केवल एक बोरी खाद दिए जाने पर भी नाराजगी जताई और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
201 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिला लाभ
शिविर में प्राप्त 331 आवेदनों में से 201 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित कर निर्देश दिए गए। शिविर का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि समाधान शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, जिला पंचायत सभापति के प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।
जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों के समय और संसाधनों की बचत हो रही है।
विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राही लाभान्वित
शिविर में 8 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5 को श्रम कार्ड, 7 को मनरेगा जॉब कार्ड, 5 को आयुष्मान कार्ड एवं 3 किसानों को ऋण पुस्तिका वितरित की गई। वहीं 2 हितग्राहियों को मछली जाल प्रदान किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत 16 हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया गया तथा 112 लोगों का बीपी एवं शुगर जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के खाते खोले गए। राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
शिविर में मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत सीपत, झलमला, नवागांव, मचखंडा, गुड़ी, नरगोड़ा एवं पोड़ी सहित आसपास की पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे,
201 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को मिला लाभ*
शिविर में प्राप्त 331 आवेदनों में से 201 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित कर निर्देश दिए गए। शिविर का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि समाधान शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, जिला पंचायत सभापति के प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों के समय और संसाधनों की बचत हो रही है।
विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राही लाभान्वित
शिविर में 8 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5 को श्रम कार्ड, 7 को मनरेगा जॉब कार्ड, 5 को आयुष्मान कार्ड एवं 3 किसानों को ऋण पुस्तिका वितरित की गई। वहीं 2 हितग्राहियों को मछली जाल प्रदान किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत 16 हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया गया तथा 112 लोगों का बीपी एवं शुगर जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के खाते खोले गए। राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
शिविर में मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत सीपत, झलमला, नवागांव, मचखंडा, गुड़ी, नरगोड़ा एवं पोड़ी सहित आसपास की पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, नागेश्वरी साहू, मस्तूरी जे.आर. भगत, तहसीलदार गरिमा ठाकुर, पीएचई विभाग से अरुण भार्गव, विद्युत विभाग सहायक यंत्री कौशल जायसवाल, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रूचि विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य देवेश शर्मा, अभिलेष यादव, मदन पाटनवार, सतीश पाटनवार ,बांके बिहारी गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, बलराम पाटनवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन बी.एल. कुर्रे ने किया।
