क्राइम

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…@

कशिश न्यूज | सीपत

ग्राम पंचायत नवागांव (मचखंडा) में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। सामूहिक निस्तारी मार्ग की भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे व्यक्ति को समझाना सरपंच को भारी पड़ गया। आरोपी ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि सरपंच का कॉलर पकड़कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

आरोपी बसंत साहू

जानकारी के अनुसार, गांव के बसंत साहू द्वारा सड़क किनारे स्थित सामूहिक उपयोग की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। इसकी सूचना मिलने पर सरपंच भागवत प्रसाद गोड़ मौके पर पहुंचे और समझाइश देने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि समझाने के दौरान बसंत साहू भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए सरपंच को खुलेआम धमकी देने लगा। जब सरपंच ने शांतिपूर्वक बातचीत की बात कही, तो आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और तेरी सरपंची देख लूंगा कहते हुए दुर्व्यवहार किया।

घटना के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरा घटनाक्रम देखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सामूहिक जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...