परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर
भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा अशोकनगर बिलासपुर से प्रारंभ होकर सरकंडा होते हुए प्रताप चौक मैदान तक पहुंची, जहां हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर स्वागत, सेवा और भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और उत्साह का भी प्रतीक बनकर उभरा।

शोभायात्रा का नूतन चौक में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व महापौर बिलासपुर प्रमोद नायक एवं बेलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए साथियों के साथ आतिशबाजी, फूल-मालाओं की वर्षा तथा श्रद्धालुओं को ठंडा मट्ठा-छाछ पिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया।
विजय केसरवानी ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती हम सभी के लिए आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। आज इस भव्य शोभायात्रा ने समाज की एकजुटता और श्रद्धा को प्रदर्शित किया है। हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता यह दर्शाती है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें कितनी मजबूत हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और ऊर्जा का संचार करते हैं। हम सभी का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और भव्य रूप दिया जाए।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा,भगवान परशुराम जी के जयंती के पावन अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा अत्यंत प्रेरणादायी रही। विप्र समाज सहित सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा का कार्य हमारी जनसेवा की भावना को दर्शाता है। भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलते हुए हम समाज में न्याय, धर्म और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेंद्र डब्बू साहू, शीतल दास मानिकपुरी, संतोष गर्ग (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), हितेश देवांगन (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरकंडा), राकेश मिश्रा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेलवे परिक्षेत्र), प्रभंजन बंटी बैसवाड़े (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण), रामकुमार भोई (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), विनोद साहू (पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरकंडा), अनिल यादव (कांग्रेस नेता), ऋषि पांडे (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), जगदीश कौशिक (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), मनीष गढेवाल (मंडल अध्यक्ष कोनी), ध्रुव साहू (मंडल अध्यक्ष सेमरताल जलसो), मोहन श्रीवास (पार्षद मोपका), सुनील सोनकर (पार्षद), गणेश वर्मा, संजय साहू, शिवा पांडे, दीपक कौशिक जानू, अनिकेत सोनवानी, अक्षय शुक्ला, अमिनेश रजक, फिरता साहू, इंद्र कुमार साहू सोनू, मयंक सिंह गौतम, अंकित प्रजापति, वैभव गौरहा, लाल दास मानिकपुरी, काजू महाराज, बबली खान, नीलेश पटेल, किशोर पटेल, अमित सूर्यवंशी, सनी यादव, सुजीत यादव, पिंटू वर्मा, योगेश यादव, कमल कश्यप, शेर सिंह कश्यप, हरीश राजपूत, गुड्डू तंबोली, वेदराम यादव, मनोज सिंह ठाकुर, बबलू ठाकुर, अमरेश तिवारी, देवेंद्र ठाकुर, आकाश यादव, मोनू यादव, अभिजीत यादव, अमन दास मानिकपुरी, प्रदीप कुमार बाजपेई, रूपेश अवस्थी, बापी डे, विवेक माइक, स्वम मिश्रा, अजय काले, प्रशांत पांडे, संदीप मिश्रा, सुजीत मिश्रा, राजकुमार यादव, घनश्याम कश्यप, चितरंजन सिंह, कमल कश्यप, विमल शर्मा, किशोर अहिरवार, रोशन साहू, उमेश कौशिक, गणेश साहू सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
