क्राइम

मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए…@

कशिश न्यूज | सीपत

सीपत पुलिस ने मोबाइल टावरों से केबल तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़कर लाखों रुपये का चोरी का सामान और एक कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शहबाज अली पिता महमूद अली (25), जगदीश कुमार पटेल पिता दुजराम पटेल (24) और मोईउद्दीन समसुद्दीन (27) शामिल हैं, जो सभी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत के निवासी हैं। इनके साथ तीन अपचारी बालक भी इस गिरोह में शामिल पाए गए।

लाखों का माल और कार जब्त


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें करीब 1 क्विंटल 2 किलो छीला हुआ कॉपर केबल वायर (कीमत 1,22,400 रुपये), 54 किलो प्लास्टिक कोटेड कॉपर केबल (कीमत 1,08,000 रुपये) और 12 बंडल एल्युमिनियम तार (कीमत 60,000 रुपये) शामिल हैं। कुल बरामद संपत्ति की कीमत 2,90,400 रुपये आंकी गई है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की आर्टिका कार भी जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना से खुला राज

मामले का खुलासा 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद हुआ। पुलिस को जानकारी मिली थी कि खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं, जो दिन में कमरे में रहते हैं और रात में कार से घूमते हैं। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के निर्देशन में टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

कई जिलों में फैला था नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 4-5 महीनों से बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, कोरबा समेत कई क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से कॉपर और एल्युमिनियम केबल चोरी कर रहे थे। गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों में वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि तीनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और संभावित सहयोगियों की जांच में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...