बिलासपुर

दादी अम्मा के उर्स में कल सजेगी सूफियाना कव्वाली की महफ़िल, राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक लहरिया सहित कई दिग्गज होंगे शामिल…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सूफी संत हुजूर बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की माता जी दादी अम्मा बेगम बी साहिबा का खम्हरिया स्थित दरगाह में 38वां सालाना उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय उर्स का आगाज़ रविवार को परचम कुशाई के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए।

उर्स के दूसरे दिन सोमवार को सूफियाना रंग अपने चरम पर रहेगा। रात 9:30 बजे भव्य कव्वाली महफ़िल सजेगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के बरेली (शेरगढ़) से मशहूर कव्वाल मोहम्मद ताहिर चिश्ती अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति देंगे।

इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. सलीम राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वक्फ बोर्ड सदस्य व सीनियर एडवोकेट फैसल रिजवी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, सरपंच श्वेता शैलेंद्र खांडेकर, भाजपा नेता फैजान अहमद (शिबू) सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

दोपहर 3 बजे दरगाह से शाही संदल निकाला जाएगा, जिसमें तिल्दा नेवरा की हिदलवली सूफियाना मटका पार्टी के सिंगर अनीश चिश्ती और शाहरुख चिश्ती अपनी प्रस्तुति देंगे। मंगलवार सुबह 10 बजे कुल की फातेहा के साथ उर्स का समापन होगा।

उर्स के सफल आयोजन के लिए दरगाह के खादिम अब्दुल वहाब खान, फिरोज खान, असद खान, इबरार खान, जौहर अली और उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान सहित सभी सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

लुतरा शरीफ दरगाह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का होगा शुभारंभ

उर्स के दौरान इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ का आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत भी की जा रही है, जिसका विधिवत विमोचन दादी अम्मा के उर्स में आयोजित कव्वाली के मंच से अतिथियों द्वारा किया जाएगा, ताकि लुतरा शरीफ दरगाह की गतिविधियों और जायरीनों की सुविधाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके।

छमाही उर्स में उमड़ेगी भारी भीड़

शहंशाहे छत्तीसगढ़ के नाम से मशहूर हज़रत बाबा सैयद इंसान अली शाह का छमाही उर्स भी लुतरा शरीफ में सोमवार को बड़े ही अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। दरबारी शाही लंगर कमेटी कोरबा की टीम के द्वारा जायरीनों के लिए शुद्ध शाकाहारी लंगर और सेवइयों की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
दादी अम्मा के उर्स में कल सजेगी सूफियाना कव्वाली की महफ़िल, राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, व... लुतरा शरीफ दरगाह के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राज से कमेटी की रायपुर में अहम... स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक भाजपा का मेगा प्लान, सीपत मंडल की बैठक में बनी विस्तृत रणनीति...@ सीपत भाजपा का दमदार प्रदर्शन, महाप्रशिक्षण अभियान 2026 में 120 कार्यकर्ताओं की रिकॉर्ड भागीदारी, जिल... सीपत में भाजपा का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान 30 मार्च से, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रहेगी ... IPL के साथ ऑनलाइन सट्टा का बाजार गर्म: “महादेव बुक” का जाल, सरकार पर सवालों की बौछार हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत......