बिलासपुर

हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ होगा समापन…@

कशिश न्यूज | सीपत

सीपत परिक्षेत्र में सम्राट विक्रमादित्य समिति के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2083) के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

समिति के अध्यक्ष वैभव तम्बोली ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा ग्राम बिटकुला से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी, जो खम्हरिया, लूतरा, धनिया, खाड़ा हिंडाडीह, गुड़ी, सीपत के नवाडीह चौक होते हुए एनटीपीसी मार्ग से ग्राम कौड़ियां पहुंचेगी। यहां लगभग शाम 5:30 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

हिंदू नव वर्ष के इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गांवों के चौक-चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शोभायात्रा का बिटकुला, खम्हरिया, धनिया, गुड़ी, सीपत और कौड़ियां में भव्य स्वागत किया जाएगा। वैभव सिंह तंबोली ने बताया कि यह आयोजन सनातन भारतीय शाश्वत मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

थाना में बैठक के दौरान

इधर शोभायात्रा के आयोजन को लेकर, सीपत थाना प्रभारी टीआई राजेश मिश्रा ने बुधवार की शाम समिति पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

बैठक में जनपद सदस्य देवेश शर्मा, रियाज़ अशरफी, सीपत प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कोमल पाटनवार, ओमप्रकाश साहू, दीपक वैष्णव, भूपेंद्र गिरी गोस्वामी, मिथलेश श्रीवास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल