राजनीति

किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे

पशुपालन–मत्स्यपालन को बढ़ावा, ‘भारत विस्तार’ एआई टूल से मिलेगी स्थानीय भाषा में कृषि सलाह

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट छोटे व सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम है, जिसका किसान समुदाय ने स्वागत किया है।

धीरेंद्र दुबे ने बताया कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लोन पर सब्सिडी, मत्स्यपालन के लिए 500 जलाशयों के विस्तार, साथ ही कोको योजना से बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा अखरोट और बादाम जैसी नकदी फसलों के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे किसानों की आय के नए स्रोत खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए “भारत विस्तार” नामक एआई टूल लॉन्च किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी सहित अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों को तकनीक से जोड़कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जाएगा।

धीरेंद्र दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि सुधार की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। यह बजट निश्चित रूप से आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...