सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा…@

कशिश न्यूज़ | सीपत
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण सीपत के विश्राम गृह में देखा। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया।

बजट का सीधा प्रसारण देखने के बाद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने बजट को समावेशी, विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया।
जिला भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य को इस बजट से सीधा लाभ मिलेगा, खासकर किसानों, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में।

भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा केंद्रीय बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला बजट है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में विकास की नई रफ्तार इस बजट से तय होगी।
जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य मन्नू सिंह ठाकुर ने कहा जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य मन्नू सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में छत्तीसगढ़ के विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। यह बजट कृषि, आदिवासी अंचलों, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को नई दिशा देने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को केंद्र सरकार की योजनाओं से लगातार प्राथमिकता मिल रही है। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को कौशल व रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रावधान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। यह बजट वास्तव में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का रोडमैप है।

मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता ने कहा यह बजट देश की आर्थिक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए अवसर खोले गए हैं। छत्तीसगढ़ में सड़क, बिजली और रोजगार से जुड़े क्षेत्रों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर ने कहा केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए विशेष अवसर हैं। किसानों को राहत, आदिवासी अंचलों के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले प्रावधानों से प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए बजट को देश और छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, प्रदेश भाजयुमो ग्रामीण के विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, रमन गिरी गोस्वामी, वैभव तंबोली, प्रमोद शर्मा, दिनेश विजय, शुभम यादव, लालू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



