राजनीति

मनरेगा बचाव संग्राम: केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा जनांदोलन, सीपत के खांडा में आज होगा शुभारंभ…@

कशिश न्यूज | सीपत

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के नेतृत्व में “मनरेगा बचाव संग्राम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 24 जनवरी (शनिवार) को दोपहर 3:30 बजे खाड़ा बाजार के पास, सीपत में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता की आवाज़ को बुलंद की जाएगी तथा मनरेगा योजना में हो रही कटौती और श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।कार्यक्रम में विशेष रूप से नवनियुक्त जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर एवं कृषि स्थायी समिति जनपद मस्तूरी के सभापति मनोज खरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, शहरी व ग्रामीण वरिष्ठ कांग्रेसी, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं मनरेगा श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खांड़ा मंडल के अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कांग्रेसजनों, मनरेगा श्रमिकों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...