बिलासपुर

49 वर्ष की उम्र में भाजपा नेता शिव साहू का निधन, शुक्रवार को सरकंडा मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

कशिश न्यूज | सीपत

सीपत भाजपा मंडल के सक्रिय नेता एवं सेवा सहकारी समिति धनिया के अध्यक्ष, सीपत के कुली निवासी शिव साहू का गुरुवार को रायपुर एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 49 वर्ष की आयु में उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।स्वर्गीय शिव साहू का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे बिलासपुर के सरकंडा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

ग्राम कुली निवासी शिव कुमार साहू भाजपा युवा मोर्चा सहित मुख्य संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे। इसके अलावा वे शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे। वर्तमान में वे सेवा सहकारी समिति धनिया के अध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे थे।

अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में वे मिलनसार, कर्मठ एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहे। साथ ही वे क्षेत्र के एक सफल कारोबारी व्यवसायी भी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...