छत्तीसगढ़

शहंशाहे छत्तीसगढ़ हुज़ूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का पाक महाना उर्स कल, दरगाह फूलों से सजी, शुद्ध शाकाहारी लंगर का रहेगा इंतेज़ाम

कशिश न्यूज़ | लुतरा शरीफ

शहंशाहे छत्तीसगढ़ हुज़ूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह का महाना उर्स पाक कल बुधवार, 7 जनवरी 2026 को लुतरा शरीफ स्थित दरगाह में पूरे अकीदत, एहतराम और शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स के अवसर पर दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया गया है, जिससे परिसर में रूहानी माहौल बना हुआ है।

महाना उर्स कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:40 बजे दरगाह के खादिमों द्वारा मज़ारे पाक का ग़ुस्ल अदा किया जाएगा। इसके पश्चात 1:30 बजे नूरानी शाही मस्जिद में ज़ोहर की नमाज़ अदा की जाएगी। उर्स के मौके पर इंतेज़ामिया कमेटी की ओर से दरगाह के पीछे श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शाकाहारी लंगर की व्यवस्था की गई है।

कमेटी के अनुसार यह वर्ष 2026 का पहला महाना उर्स है। नए साल के प्रथम दिन दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाने वाले अकीदतमंदों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। उर्स को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इंतेज़ामिया कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे उर्स में शिरकत कर बाबा की बारगाह में हाज़िरी लगाएं और आपसी सौहार्द व अनुशासन बनाए रखें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल