राजनीति

सीपत में नवनियुक्त जिला भाजयुमो अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी एवं जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुशर्रफ खान का भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा उत्साह…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी एवं जिला ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुशर्रफ खान का भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीपत के नवाडीह चौक में आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों जिला अध्यक्षों का अभिनंदन किया तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, जिला मंत्री प्रणव शर्मा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मन्नू सिंह ठाकुर, सीपत मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव की उपस्थिति रही।

भाजयुमो व अल्पसंख्यक मोर्चा के दोनों जिला अध्यक्ष लूतरा शरीफ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीपत पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आतिशी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

भाजपा युवा मोर्चा के बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं की शक्ति पर विश्वास करती है। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण, खेल, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य करने वाली पार्टी है। अल्पसंख्यक समाज को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

भाजपा युवा मोर्चा सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर ने दोनों जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव जी, टीपू खान,सीपत मंडल महामंत्री महेंद्र पाटनवार जी, उपाध्यक्ष दिनेश विजय, लालू साहू, पुष्पेंद्र दास महंत, मनीष जायसवाल, राजेंद्र कौशिक, शुभम यादव, वैभव तंबोली, सोनू निर्मलकर, मिथलेश श्रीवास, ओंकार साहू, नागेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...