बिलासपुर

तीन दिनों से दहशत फैलाने वाला हाथी फिर सक्रिय, किसान के कोठार में घुसकर धान के बोरों को किया नष्ट, कई गांवों में बिजली सप्लाई बंद

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भटक रहा हाथी लगातार ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। रविवार देर रात हाथी ने ग्राम पोड़ी निवासी किसान भागवत धीवर के कोठार में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथी ने कोठार की लकड़ी के बाउंड्री को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहाँ रखे 60 बोरी धान में से 3 बोरी धान पूरी तरह खा गया। घटना के समय किसान भागवत धीवर भी कोठार में ही मौजूद था। हाथी को सामने देख वह जान बचाने पास के खेत में बने एक मकान में छिप गया। सीपत क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है और विभाग की टीमें पूरी सतर्कता के साथ हाथी की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।

हाथी का मूवमेंट लगातार जारी

हाथी को सोमवार रात लगभग 8 बजे खैरवारपारा में कार्तिक राम मानिकपुरी के प्लॉट के पास देखा गया। जो बस्ती के करीब है। कार्तिक ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वर्तमान में हाथी ठरकपुर व कारिछापर के जंगलों में सक्रिय है, जो आबादी के ठीक नजदीक है। लोगों की आवाज सुनते ही हाथी जंगल के अंदर चला जाता है, लेकिन रात में बार-बार बाहर निकल रहा है।

सुरक्षा के मद्देनज़र कई गांवों की बिजली बंद

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नरगोडा फीडर के अन्तर्गत आने वाले नरगोडा, भरुआडीह, ठरकपुर, पोड़ी और बम्हनीकला गांवों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

वन विभाग का अनुमान

अधिकारियों का कहना है कि हाथी संभवत एक दो दिन में मंजुरपहरी, बिटकुली, खोंधरा रास्ते से कटघोरा वनमंडल के पाली क्षेत्र की ओर निकल सकता है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

बिलासपुर रेंजर शुभम मिश्रा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण अनावश्यक जंगल की ओर ना जाएं,रात में बाहर निकलने से बचें और अगर किसी को हाथी दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...