राजनीति

बिहार में एनडीए की सुनामी… सीपत में बजा जश्न का बिगुल! पटाखों की गूंज और जलेबी की मिठास के बीच भाजपाइयों ने दी प्रतिक्रियाएँ…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों ने शुक्रवार को राजनीतिक माहौल में भारी हलचल पैदा कर दी। 243 में से 200 से अधिक सीटों पर एनडीए की बढ़त और एकतरफा जीत ने जहां बिहार की राजनीति में नया अध्याय लिखा, वहीं पूरे देश में खासकर भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। रुझानों के अनुसार बीजेपी 90 से अधिक सीटों पर आगे रहते हुए बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीं जदयू भी 80 से ऊपर सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके ठीक विपरीत विपक्ष बुरी तरह पिछड़ता दिखाई दे रही है। राजद 20 के आसपास और कांग्रेस मात्र 5 सीटों पर संघर्ष करते नजर आ रही है।

सीपत केनवाडीह चौक पर आतिशबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता

सीपत में धमाकेदार जश्न, आतिशबाजी और जलेबी के साथ माहौल हुआ सराबोर

एनडीए की इस प्रचंड बढ़त का जश्न सीपत भाजपा मंडल में भी पूरे जोश के साथ मनाया गया। नावाडीह चौक में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में जुटे। जगह-जगह पटाखे फूटे और जलेबियों की मिठास भरे सुगंधित माहौल में लोगो की जुबानों पर घुल गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत को ऐतिहासिक बताते हुए बधाई दी।

भाजपा नेताओं की सधी हुई लेकिन तेज धार वाली प्रतिक्रियाएँ

वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिकेश पांडेय ने कहा बिहार की जीत तो सिर्फ झांकी है, असली चुनावी रण अभी बाकी है। अब पश्चिम बंगाल की बारी है। उन्होंने कहा एनडीए की सुनामी में महागठबंधन पूरी तरह साफ हो चुका है। यह नतीजे साबित करते हैं कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। हर वोट घुसपैठियों के खिलाफ पड़ा है। यह जीत भारतीय चुनावी इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगी।

जिला भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने कहा बिहार की जीत विकास के राजनीति की ऐतिहासिक जीत है। कांग्रेस के पास अब झूठे बयानों के सहारे सत्ता में लौटने का कोई रास्ता नहीं बचा है। जनता समझ चुकी है कि विकास सिर्फ भाजपा और एनडीए ही कर सकते हैं। यह एकतरफा जीत बता रही है कि नरेंद्र मोदी जी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं।

सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा बिहार में एनडीए की जीत, भारत की जीत है। जनता ने सकारात्मक राजनीति और विकास के लिए वोट दिया है। बिहार की जनता ने भाजपा के स्पष्ट विज़न और सुशासन को चुना है। यह जीत बताती है कि देश विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मन्नू सिंह,मण्डल महामंत्री हरिकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिलेश यादव ने कहा यह जनादेश बिहार राज्य की संस्कृति को नई पहचान देगी साथ ही यहां के विकास को बहुत उचाई तक लेकर जाएगी। बिहार की जनता, खासकर नारी शक्तियों ने अपना बहुमूल्य वोट देकर यह बता दिया की देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर सुरक्षित है।

नवाडीह चौक में देर शाम तक आतिशबाजी, विजय और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा।

जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें भाजपा नेता मदनलाल पाटनवार, नंदनी साहू, रामनिहोर सूर्यवंशी, बांके बिहारी गुप्ता, हरिश्चन्द्र श्रीवास, अर्जुन शर्मा, रामू कौशिक, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, ललित यादव, कुलेश्वर पाटनवार, नारायण साहू, शैलेंद्र पाठक, रामकुमार कुम्भकार, पुष्पेंद्र दास, ओम पाटनवार, गिरिजा मंडलोई, बलदाऊ यादव, विजय साहू, परमेश्वर सिदार सहित बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल