क्राइम

बीमार सुजान को मिला “सुकून का तोहफ़ा”, इंसानियत की मिसाल बनी सीपत पुलिस,घर के आसपास डीजे पर रोक…@


बीमार की राहत के लिए इंसानियत की ड्यूटी

कशिश न्यूज़ | सीपत

17 साल से बिस्तर पर जिंदगी और बीमारी के बीच जूझ रहे सुजान सिंह के लिए इंसानियत, सीपत पुलिस की ड्यूटी बन गई। शोरगुल और डीजे की तेज़ आवाज़ उनकी तकलीफ़ को और बढ़ा रही थी। ऐसे में सीपत पुलिस ने संवेदनशीलता और इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उनके घर के आसपास का क्षेत्र शांति क्षेत्र घोषित कर दिया।

सुजान सिंह के घर के बाहर नोटिस चस्पा करती पुलिस

सुखरीपारा निवासी सुजान सिंह की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने तुरंत कदम उठाया। पुलिस टीम ने सुजान सिंह के घर से 50 मीटर के दायरे को शांति क्षेत्र घोषित कर दिया। बाकायदा नोटिस जारी कर आदेश घर के बाहर चस्पा कर दिया गया, जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि इस क्षेत्र में डीजे बजाना और शोरगुल करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस की इस मानवीय पहल ने ग्रामीणों के दिलों को छू लिया। लोगों का कहना है कि यह कदम न केवल बीमार सुजान सिंह के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश भी देता है कि कानून का उद्देश्य सिर्फ व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि जरूरतमंद की तकलीफ़ को समझते हुए इंसानियत निभाना भी है।

यह पहल सिर्फ़ एक बीमार इंसान को राहत देने की कहानी नहीं है, बल्कि समाज को यह याद दिलाती है कि कानून और इंसानियत जब साथ चलते हैं, तभी असली न्याय और सुकून मिलता है। यह फैसला उन तमाम परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जो अपने आसपास शोरगुल और अव्यवस्था से परेशान हैं। सीपत पुलिस की यह संवेदनशील पहल साबित करती है कि सुरक्षा के साथ-साथ संवेदना भी पुलिस की ड्यूटी का अहम हिस्सा है।


Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...