राजनीति

भिलाई रलिया में खुलने वाली कोलवाशरी का ग्रामीण करेंगे विरोध, 25 अगस्त की जनसुनवाई से पहले कलेक्टर को देंगे ज्ञापन…@

रियाज़ अशरफी|सीपत

भिलाई रलिया में प्रस्तावित एमएस अरपा कोल धुलाई संयंत्र को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में गहरा विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि यह परियोजना गाँव की खेती, पानी और स्वास्थ्य पर सीधा हमला है। 25 अगस्त को जयरामनगर में होने वाली जनसुनवाई के पहले ही ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

रविवार को सीपत के विश्रामगृह में इस मुद्दे पर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कोलवाशरी का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि यह परियोजना गाँव के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ देगी।

पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी का पत्र

बैठक में मौजूद रलिया सरपंच रेखा शैलेन्द्र सांडे, भिलाई सरपंच हरदीप सूर्या, एरमसाही जनपद सदस्य अंजनी भास्कर पटेल, रांक जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू, गतौरा जनपद सदस्य मंजूदेवी कुर्रे, गतौरा सरपंच मीना नरेंद्र वस्त्रकार, जयरामनगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, सीपत मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, भाजपा महामंत्री श्याम पटेल,आशीष बांकरे, मन्नू सिंह ठाकुर, शत्रुहन लास्कर, हेमंत यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि संयंत्र से वायु व जल प्रदूषण बढ़ेगा। ग्रामीणों का कहना था कि धूलकण, राख और रासायनिक अपशिष्ट से खेती, पशुधन और आम लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर होगा। पानी की अत्यधिक खपत से जल संकट और गहराएगा, वहीं प्रदूषण से खेतों की उत्पादकता प्रभावित होगी और सांस, फेफड़े व त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ेंगी।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि ग्रामीणों को परियोजना की पूरी जानकारी नहीं दी गई है और पर्यावरणीय आकलन रिपोर्ट भी सरल भाषा में उपलब्ध नहीं कराई गई। सभी ने मिलकर तय किया कि 25 अगस्त की जनसुनवाई से पहले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...